{"_id":"61694906740ec07da66195f2","slug":"coal-shortage-know-how-electricity-is-made-from-coal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्ञान की बात: जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ज्ञान की बात: जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 15 Oct 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली?
- फोटो : Pixabay
Link Copied
दुनिया भर में विशाल पैमाने पर कोयले की कमी को महसूस किया जा रहा है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश के कई पावर प्लांट में महज कुछ ही दिनों का कोयला स्टॉक बचा हुआ है। ऐसे में संभावना ये जताई जा रही है कि जल्द ही एक विशाल पैमाने पर देश को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। बिजली उत्पादन की कमी से आने वाले वक्तों में कई दिक्कतों का सामना हम लोगों को करना पड़ेगा। इसका एक नकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। बिजली ना होने के कारण कई इंडस्ट्रीज थम सकती हैं। इसका सीधा असर देश के लाखों लोगों और उनकी आमदनी पर पड़ने वाला है। कोयला संकट की इस विकट परिस्थिति में आपके भीतर ये सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर कोयले से किस प्रकार से बिजली को बनाया जाता है? इसी कड़ी में आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि कैसे कोयला की सहायता से बिजली का उत्पादन कैसे किया जाता है?
Trending Videos
2 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली?
- फोटो : Pixabay
सबसे पहले खदानों से मालगाड़ी या किसी अन्य साधनों की मदद से पावर प्लांट तक कोयले को मंगाया जाता है। कोयले को मांगाने के बाद उसको बारीक पाउडर के समान पीसा जाता है, ताकि उसका इस्तेमाल आगे के कार्यों के लिए किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली?
- फोटो : Pixabay
पिसे हुए इस कोयले का प्रयोग बॉयलर के भीतर पानी को गर्म करने के लिए होता है। पानी जब काफी गर्म हो जाता है, तो वह एक हाई प्रेशर स्टीम के रूप में बदल जाता है। इस हाई प्रेशर स्टीम का इस्तेमाल टरबाइन को घुमाने के लिए किया जाता है।
4 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली?
- फोटो : pixabay
हाई प्रेशर स्टीम के भाप से टरबाइन को काफी तेजी से घुमाया जाता है। ये टरबाइन जनरेटर से जुड़े हुए होते हैं। टरबाइन जब घूमते हैं, तो जनरेटर के भीतर मैग्नेटिक फील्ड उत्पन्न होती है। इसी मैग्नेटिक फील्ड की मदद से बिजली बनती है और ग्रिड के सहारे उसे देश भर में पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
जानिए किस प्रकार से कोयले से बनाई जाती है बिजली?
- फोटो : Pixabay
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश है। उसके बावजूद देश को विशाल स्तर पर कोयले की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण ये बताया जा रहा है कि बीते साल कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में कोयले का उत्पादन काफी कम कर दिया गया था, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश में मानसून सीजन के समय खूब बारिश हुई थी। ऐसे में कई खदानों के बंद होने की वजह से कोयला का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में नहीं हो सका।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।