सब्सक्राइब करें

धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने बताया कब आएगा प्रलय और क्या होगी वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
destruction on earth Scientists told when the catastrophe would come and what would be the reason
वैज्ञानिकों ने बताया कब आएगा प्रलय - फोटो : iStock

दुनिया में समय-समय पर नई-नई प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। इन आपदाओं को लेकर वैज्ञानिक समय-समय पर चेतावनी भी देते रहते हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने एक बार फिर धरती के तबाह होने का दावा किया है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने बताया है कि किस वजह से धरती का अंत होगा और कब होगा। 



वैज्ञानिकों ने बताया कि सूरज की वजह से धरती का अंत होगा। वैज्ञानिकों ने काफी रिसर्च के बाद यह दावा किया है। उनका कहना है कि कुछ सालों के बाद सूरज फट जाएगा जिसकी वजह से पृथ्वी समेत पूरा ब्राह्मंड समाप्त हो जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, सूर्य अभी अपने जवानी में है। उनका कहना है कि करीब पांच अरब साल बाद सूर्य में विस्फोट होगा। सूरज के ब्लास्ट होने की वजह से धरती खत्म हो जाएगी। वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कई खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने क्या-क्या कहा है? 

Trending Videos
destruction on earth Scientists told when the catastrophe would come and what would be the reason
वैज्ञानिकों ने बताया कब आएगा प्रलय - फोटो : Pixabay
खगोल वैज्ञानिक पाओलो टेस्टा का कहना है कि सूरज की उम्र पांच अरब साल से थोड़ी कम है। उनका कहना है कि सूर्य एक तरह से मध्य वर्ग तारा है। रिसर्च के मुताबिक, सूरज का जीवन 10 अरब साल या उससे ज्यादा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
destruction on earth Scientists told when the catastrophe would come and what would be the reason
वैज्ञानिकों ने बताया कब आएगा प्रलय - फोटो : iStock

अन्य ग्रहों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

वैज्ञानिकों ने बताया है कि सूरज में मौजूद हाइड्रोजन कोर काम नहीं करेगा, हालांकि ऐसा पांच बिलियन साल बाद होगा। इसकी वजह से सूरज से गर्मी उत्पन्न नहीं होगी। इसकी वजह से दूसरे ग्रह भी ठंडे पड़ जाएंगे। सूर्य के पड़ोसी, बुध और शुक्र खत्म हो जाएंगे। इनके साथ ही धरती भी नष्ट हो जाएगी। 

destruction on earth Scientists told when the catastrophe would come and what would be the reason
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, जितना बड़ा तारा होता है, उसकी उम्र उतनी ही कम होती है। सितारों को अगर छोड़ दिया जाए, तो सभी की उम्र अरबों साल तक होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूरज के अंत के समय महासागर सूख जाएंगे और इंसान खत्म हो जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed