फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक सड़कें, इन रास्तों पर जाने में कांपते हैं लोग

Wed, 29 Sep 2021 06:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Sep 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
five most dangerous road in the world where people fear to go there
दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें - फोटो : iStock

सभी सुहाने सफर का आनंद लेना चाहते हैं। सड़क पर दौड़ती गाड़ी में बैठे लोगों को रोमांच का एहसास भी होता है।  पहाड़, जगल और नदियों समेत कई प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। प्रकृति की सुंदरता हमेशा के लिए आंखों में कैद हो जाती है। दुनिया में कई ऐसी सड़के हैं जो सुदरता के साथ ही बेहद खतरनाक हैं। जहां पर ड्राइविंग में हुई जरा सी चूक भी खतरनाक साबित हो सकती है।  आज दुनिया के ऐसे ही खतरनाक रास्तों के बारे में बताते हैं जो बेहद खतरनाक हैं। 



जोजी ला पास

भारत का जोजी ला पास हाइवे दुनिया की बेहद खतरनाक सड़कों में शामिल है। यह सड़क पहाड़ी पर बनी हुई है जो कश्मीर से लद्दाख के बीच रास्ते में है। इस सड़क पर धूल भरी तेज हवाएं चलती हैं जिसकी वजह से ड्राइव करना बेहद खतरनाक साबित होता है। बर्फबारी के दौरान इस रास्ते के बंद होने का खतरा भी रहता है। इस सड़क से लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है, क्योंकि यह सड़क ही लद्दाख को बाकी जगहों से जोड़ती है। 3,528 ऊंची पहाड़ी पर बनी यह सड़क करीब 9 किलोमीटर लंबी है।

five most dangerous road in the world where people fear to go there
दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें - फोटो : iStock

जलालाबाद से काबुल

अफगानिस्तान में काबूल से जलालाबाद जाने वाली सड़क 143 किलोमीटर लंबी है। यह हाइवे काबूल और जलालाबाद को जोड़ता है। पतला होने के अलावा इस सड़क पर कई मोड़ भी हैं। काबूल से जलालाबाद जाने के लिए एक ही सड़क है। लेकिन यह बेहद खतरनाक है। अक्सर ओवरटेक करते समय कई हादसे होते हैं।

five most dangerous road in the world where people fear to go there
दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें - फोटो : iStock
बयबर्ट D915 

तुर्की के ट्राब्जोन क्षेत्र में पड़ने वाला D915  दुनिया का सबसे ज्यादा खतरनाक हाइवे है जिस पर चलना एक परफेक्ट ड्राइव के लिए भी चुनौतियों से भरा हुआ है। इस सड़क पर चलते समय, करीब सभी व्यक्ति का सांसें कुछ देर के लिए रुक जाती हैं। एक तरफ ऊंचे  पहाड़ है और दूसरी तरफ बिना रेलिंग के गहरी खाइयां। इस सड़क पर सफर करना किसी बड़े एडवेंचर जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
five most dangerous road in the world where people fear to go there
दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें - फोटो : iStock
लक्सर अल 

मिश्र के दो पर्यटक स्थल ‘लक्सर’ और ‘हुर्घदा’ को जोड़ने वाली 299 मील लंबी यह सड़क दुनिया में बेहद खतरनाक मानी जाती है। इस सड़क को पार करने में 4 घंटे 40 मिनट का समय लगता है। इस सड़क पर पूरी तरह डकैत और आतंकवादियों का खौफ रहता है। यह रोड अपहरण, कत्ल और बलात्कार जैसे घटनाओं की वजह से दुनियाभर में कुख्यात है। 
विज्ञापन
five most dangerous road in the world where people fear to go there
दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें - फोटो : iStock
द डेथ रोड (बोलिविया) 

यह रोड कितना खतरनाक होगा इसके नाम से ही समझा जा सकता है। इस रोड पर ड्राइव करना बेहद कठिन और खतरनाक होता है। सालभर में इस सड़क पर हादसे की वजह से करीब 200 से 300 मौतें होती हैं। लेकिन इस सड़क का लुत्फ सबसे ज्यादा साइक्लिस्ट ही ले पाते हैं। ज्यादा ऑवर लोड गाड़ियां और ट्रक स्लिप होने की वजह से इस सड़क पर गिरते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed