फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Food Crisis: वैज्ञानिकों की चेतावनी, 2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Mon, 25 Apr 2022 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Food Shortage In The World coming 27 Years Know What Scientists Warn News in Hindi
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay

Food Shortage In The World: दुनियाभर में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है। अब तक पूरी दुनिया की आबादी सात अरब से ज्यादा हो चुकी है। लेकिन धरती पर सीमित अन्न की पैदावर होती है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक डराने वाली चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का दावा है कि 27 सालों में इंसानों के पास भोजन समाप्त हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने एक टाइम फिक्स कर दिया है। उनका कहना है कि 24 अप्रैल 2022 से इंसान के पास सिर्फ 27 साल 251 दिन के लिए भोजन रहेगा। वैज्ञानिकों के मुतबाकि, साल 2050 की शुरुआत तक इंसानों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं रहेगा। इसके साथ ही उनका कहना है कि भोजन और पानी को लेकर अगला विश्वयुद्ध होगा। 



सोशियो बायोलॉजिस्ट एडवर्ड विल्सन का कहना है धरती जैसे दो ग्रहों की जरूरत है जो वर्तमान की जरूरतों को पूरा सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को खाना उपलब्ध कराने के लिए धरती के पास सीमित क्षमता है। 

Food Shortage In The World coming 27 Years Know What Scientists Warn News in Hindi
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : iStock

शाकाहारी बनने के लिए तैयार रहें लोग

एडवर्ड विल्सन ने कहा कि अगर हर कोई शाकाहारी बन जाता है, तो धरती के पास उतना अन्न होगा जिससे दुनिया के लोगों का पेट भर सके। उनका कहना है कि मीट प्राप्त करने के लिए ज्यादा भोजन की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में दुनिया की जनसंख्या बढ़ेगी। 

Food Shortage In The World coming 27 Years Know What Scientists Warn News in Hindi
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay


एडवर्ड विल्सन ने बताया कि साल 2050 तक दुनिया की आबादी करीब 10 अरब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को खाने के लिए 2017 की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक अन्न चाहिए। धरती अधिकतम 10 अरब लोगों को भोजन उपलब्ध करा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Food Shortage In The World coming 27 Years Know What Scientists Warn News in Hindi
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञों का कहना है कि जन्सख्या बढ़ने के साथ ही भोजन की खपत भी बढ़ रही  है। विशेषज्ञों ने इस समय के भोजन की खपत के दर से धरती की सीमा को लेकर रिसर्च किया है। आंकड़ों में बताया गया है कि जितना 8 हजार सालों में  भोजन पैदा हुआ है उससे अधिक भोजन की जरूरत 40 सालों में होगी। 

विज्ञापन
Food Shortage In The World coming 27 Years Know What Scientists Warn News in Hindi
2050 तक खत्म हो जाएगा भोजन - फोटो : Pixabay


डॉ विल्सन का कहना है कि कोई ऐसी संभावना नहीं है कि हर कोई शाकाहारी हो जाएगा। उनका कहना है कि लोग हर दिन ज्यादा भोजन खा रहे हैं और बर्बाद कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर लोग मांस खाना बंद कर दें, तो दुनिया को आसानी से भोजन मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed