फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanta Virus: क्या है हंता वायरस? जिससे दहशत में है दुनिया, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी

Thu, 07 May 2026 07:23 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 07 May 2026 07:23 PM IST
सार

Hanta Virus: हंता वायरस से क्रूज शिप पर तीन लोगों की मौत के बाद दुनिया की चिंता बढ़ गई है। हर किसी के मन में सवाल है कि क्या है अब इंसान से इंसान में फैल रहा है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी हर जानकारी। 

विज्ञापन
hanta virus explained symptoms causes and how it spreads in hindi what is the hanta virus
क्या है हंता वायरस? जिससे दहशत में है दुनिया - फोटो : AI

Hanta Virus: हंता वायरस की वजह से पूरी दुनिया में खौफ फैल रहा है। यह वायरस मुख्य तौर पर चूहों और उसके जैसे जीवों से इंसानों में फैलता है। अर्जेंटीना से केप वर्ड जाने वाले एक क्रूज शिप पर इस वायरस के संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई और एक की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब स्वास्थ्य एजेंलिया अलर्ट हो गई हैं। लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह वायरस भविष्य में कोरोना की तरह फैल सकता है? 



क्यों वायरस को लेकर खौफ में है दुनिया? 

हंता वायरस से क्रूज शिप पर तीन लोगों की मौत के बाद दुनियाभर में खौफ फैल गया है। इसलिए लोग चिंतित हैं कि क्या अब यह इंसान से इंसान फैल रहा है। आमतौर पर चूहों के मूत्र, लार या मल से यह वायरस फैलता है, लेकिन अगर इंसान से इंसान में फैला तो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। 
 

hanta virus explained symptoms causes and how it spreads in hindi what is the hanta virus
क्या है हंता वायरस? जिससे दहशत में है दुनिया - फोटो : Adobe Stock

क्या है हंता वायरस के लक्षण? 

हंता वायरस के लक्षण पहले सामान्य फ्लू की तरह होते हैं। बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, पेट खराब होना और हल्की खांसी होती है। सबसे खास बात यह है कि कई लोगों में लक्षण नजर नहीं आते। गंभीर मामला होने पर वायरस के संक्रमण से किडनी प्रभावित होती है। सांस लेने में परेशानी होती है। सामने आया न्यू वर्ल्ड हंता वायरस तेजी से फेफड़ों में फैल जाता, जिससे सांस की नली बंद हो सकती है। 

 

hanta virus explained symptoms causes and how it spreads in hindi what is the hanta virus
क्या है हंता वायरस? जिससे दहशत में है दुनिया - फोटो : Adobe Stock Photos

कितना खतरनाक है वायरस 

सामान्य फ्लू से हंता वायरस अधिक खतरनाक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया, यूरोप के हंता वायरस में मौत की दर 14 फीसदी तक हो सकती है। अमेरिका के वायरस में मौत की दर फीसदी से भी अधिक हो सकती है। फ्लू में मौत की संभावना कम होती है, लेकिन हंता वायरस के संक्रमण फेफड़ों और किडनी को गंभीर नुकसान हो सकता है। 

El Nino: 9 मई के बाद बदलेगा मौसम, सुपर अल-नीनो को लेकर जारी हुआ अलर्ट, पड़ेगी भीषण गर्मी और आएगी आंधी-बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
hanta virus explained symptoms causes and how it spreads in hindi what is the hanta virus
क्या है हंता वायरस? जिससे दहशत में है दुनिया - फोटो : Adobe stock

क्या है दुनिया के लिए सामान्य वायरस है? 

दुनिया भर में यह वायरल मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन, रूस और दक्षिण कोरिया में इस वायरस के हर वर्ष हजारों केस आते हैं। अमेरिका, फिनलैंड और फ्रांस में भी सैकड़ों केस मिलते हैं। पूर वर्ष संक्रमण चलता है। 

कैसे फैलता है वायरस? 

हंता वायरस मुख्य तौर पर चूहों के मूत्र, लार, मल या उनके सीधे संपर्क में आने से फैलता है। हवा में उड़ने वाले कणों से फेफड़ों में पहुंच सकता है और काटने या खरोंच से भी इंसान संक्रमित हो सकता है। अधिकतर केस जंगल, खेत या पुरानी इमारतों में काम करने वाले लोगों में मिलते हैं। 

Viral Video: छोटे बच्चे ने नदी में फेंका जाल, अगले ही पल जो हुए देखकर सहम जाएंगे लोग

विज्ञापन
hanta virus explained symptoms causes and how it spreads in hindi what is the hanta virus
क्या है हंता वायरस? जिससे दहशत में है दुनिया - फोटो : Freepik

क्या इंसान से इंसान में फैल सकता है? 

हंता वायरस आमतौर पर इंसान से इंसान में नहीं फैलता है। सिर्फ एंडीज वायरस नामक एक स्ट्रेन फैल सकता है। हालांकि, यह लंबे समय तक और कीरीब संपर्क के कारण फैलता है। क्रूज शिप पर कैसे फैला है यह साफ नहीं है। 

इलाज

इसका इलाज कोई खास नहीं है। इसके लक्षणों का इलाज किया जाता है। अगर मरीज गंभीर होता है, तो ऑक्सीजन और सपोर्टिव केयर देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed