{"_id":"5cd16532bdec22072d1b8621","slug":"japan-bullet-train-time-managment-system-shinkasen-culture-for-discipline","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां 1 मिनट से ज्यादा लेट नहीं होती ट्रेनें, हो गई तो रेलवे को करना पड़ता है ये काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
यहां 1 मिनट से ज्यादा लेट नहीं होती ट्रेनें, हो गई तो रेलवे को करना पड़ता है ये काम
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 13 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जापान बुलेट ट्रेन
- फोटो : Social media
Link Copied
भारत में ऐसी कोई भी ट्रेन नहीं है, जो देरी से ना चलती हो या गंतव्य स्थान तक पहुंचने तक वो देर न होती हो। कुछ घंटों की देरी तो यहां आम है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां 60 सेकेंड से ज्यादा कभी ट्रेनें लेट नहीं होती हैं। अगर लेट हो गईं तो रेलवे को इसके लिए लोगों से माफी मांगनी पड़ती है।
Trending Videos
2 of 5
जापान बुलेट ट्रेन
- फोटो : Social media
इस देश का नाम है जापान, जिसे समय का पाबंद देश भी माना जाता है। यहां की बुलेट ट्रेन को शिंकासेन के नाम से जाना जाता है। जापान में हर तीन मिनट के अंतराल पर एक बुलेट ट्रेन चलती है। खास बात ये है कि सबसे तेज होने के बावजूद आज तक इनकी वजह से कोई भी दुर्घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जापान बुलेट ट्रेन
- फोटो : Social media
जापान की बुलेट ट्रेनें आधुनिक तकनीक से लैस होती हैं। इसमें आधुनिक सेंसर लगे हुए होते हैं, जो भूकंप या प्राकृतिक आपदा का पता पहले ही लगा सकते हैं और ऐसी आशंका होने पर ट्रेन को ये खुद ही रोक लेते हैं।
4 of 5
जापान बुलेट ट्रेन
- फोटो : Social media
जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को समय पाबंदी में दुनियाभर में सबसे बेहतरीन माना जाता है। यहां रेलवे का अनुशासन इतना तगड़ा है कि अगर ट्रेन कुछ सेकेंड भी लेट हो जाती है तो विभाग हर एक पैसेंजर से निजी तौर पर माफी मांगता है।
विज्ञापन
5 of 5
जापान बुलेट ट्रेन
- फोटो : Social media
जापान का रेलवे विभाग यात्रियों को लेट नोट्स भी जारी करता है, ताकि नौकरी पर जाने वाले लोग अपनी कंपनियों को देर से आने की वजह बता सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान रेलवे ने एक बार बुलेट ट्रेन के 20 सेकंड जल्दी पहुंचने के लिए भी यात्रियों से माफी मांगी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।