फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lake Natron: ये है दुनिया की सबसे खतरनाक झील, इसमें जो भी कूदा बन गया पत्थर

Fri, 22 Apr 2022 10:33 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
Lake Natron: This is World's Most Dangerous Lake On Jump Become Stone Into It News in Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक झील - फोटो : iStock

दुनियाभर में कई बेहद खतरनाक नदियां और झीलें हैं। आज हम एक झील के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। साल 2013 में इस झील की डराने वाली तस्वीरें सामने आई थीं। 


वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर निक ब्रांट ने इस झील (Lake Natron) की तस्वीरें ली थीं। इन तस्वीरों में जानवरों की जम चुकीं लाशें थीं। इस झील के पानी की वजह से जानवर पत्थर में बदल गए थे। इन दर्दनाक तस्वीरों को देखने के बाद दुनियाभर के लोग हैरान हो गए थे। 

इस खतरनाक और खूबसूरत झील का नाम नैट्रॉन झील (Lake Natron) है जो तंजानिया में स्थित हैं। अरुशा क्षेत्र के उत्तरी नागोरोंगोरो जिले में स्थित नैट्रॉन झील को नमक का झील या क्षारीय झील कहा जाता है। माना जाता है कि यह झील बेहद खतरनाक है। बताया जाता है कि इस झील के संपर्क में आने वाला जीव पत्थर बन जाता है। 

Lake Natron: This is World's Most Dangerous Lake On Jump Become Stone Into It News in Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक झील - फोटो : Twitter @datchuguy


दरअसल नैट्रॉन झील वन्यजीवों का घर माना जाता है। बिना किसी डर के जो जीव फ्लेमिंगो के लिए पानी में जाते हैं। इस झील के पानी में पीएच की मात्रा लगभग 12 है। यह घरेलू ब्लीच के बराबर होता है। इस झील के पानी में शिकारी जीव अधिक समय तक जिंदा नहीं रह सकते हैं। 

Lake Natron: This is World's Most Dangerous Lake On Jump Become Stone Into It News in Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक झील - फोटो : Twitter @Bigmozel

Ol Doinyo Lengai ज्वालामुखी की वजह से इस झील का पानी खारा है। यह ज्वालामुखी दुनिया की पहली ऐसी झील है जिससे अजीब लावा यानी नैट्रोकार्बोनाटाइट बाहर आता है। नमक की झील के आसपास की पहाड़ियों से सोडियम कार्बोनेट और अन्य खनिजों को नैट्रोकार्बोनाइट में खींचने की वजह से पानी खारा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lake Natron: This is World's Most Dangerous Lake On Jump Become Stone Into It News in Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक झील - फोटो : Twitter @JamesClimateGuy


इस झील के पानी में पीएच की मात्रा अधिक होने की वजह से अधिकतर जानवरों की त्वचा और आखें जल जाती हैं। इसके साथ ही अधिक देर तक पानी में रहने की वजह से जानवर मर जाते हैं। 

विज्ञापन
Lake Natron: This is World's Most Dangerous Lake On Jump Become Stone Into It News in Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक झील - फोटो : Twitter @NaturelsWeird

फ्लेमिंगो पर त्वचा सख्त और पपड़ीदार होने की वजह से पानी का प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन इंसान की त्वचा नरम होती है। कभी 60 डिग्री सेल्सियस तक इस झील का पानी गर्म हो जाता है। यह नमक की झील आपको पत्थर तो नहीं बना पाती है, लेकिन त्वचा पर ऐसा कोई घाव हो जाए जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed