सब्सक्राइब करें

Mukti kothari: ये है भारत की सबसे डरावनी जगह, इतिहास जानने के बाद खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 15 Oct 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
Most Haunted place of India lohaghat mukti kothari knowing the history of this place will give you goosebumps
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

देवभूमि नाम से विख्यात उत्तराखंड में आपको कई पवित्र स्थान देखने को मिलेंगे। हर साल यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस पवित्र भूमि पर भारत की सबसे डरावनी जगह भी स्थित है। ये स्थान चंपावत जिले के लोहाघाट में है। यहीं पर मुक्ति कोठरी नाम से एक हॉन्टेड बंगला है, जिसके आस पास के इलाके को भारत के सबसे हॉरर जगहों में शुमार किया जाता है।





आस पास रहने वाले लोगों की मानें तो अक्सर यहां से कई अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं। इसी वजह से कोई भी स्थानीय व्यक्ति मुक्ति कोठरी के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं करता। पिछले कुछ सालों के दौरान इस जगह पर कई रहस्यमय घटनाएं हुई हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं लोहाघाट में स्थित मुक्ति कोठरी के बारे में, जिसे भारत की सबसे डरावनी जगह के तौर पर जाना जाता है।

Most Haunted place of India lohaghat mukti kothari knowing the history of this place will give you goosebumps
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

मुक्ति कोठरी का इतिहास जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि शुरुआती दौर में इस बंगले में एक ब्रिटिश फैमिली रहा करती थी। बाद में उस ब्रिटिश परिवार ने इस बंगले को हॉस्पिटल बनाने के लिए दान कर दिया। 

Trending Videos
Most Haunted place of India lohaghat mukti kothari knowing the history of this place will give you goosebumps
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

ये बंगला हॉस्पिटल बनने के बाद काफी लोकप्रिय हुआ। कई लोग यहां पर अपना इलाज करवाने के लिए आया करते थे। अचानक एक नए डॉक्टर के आते ही सब कुछ बदल गया। ये डॉक्टर मरीजों को देखने के बाद उनकी मृत्यु से पहले इस बात का दावा कर देता कि वह कब मरने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Haunted place of India lohaghat mukti kothari knowing the history of this place will give you goosebumps
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

गौरतलब बात है कि मरीज की मृत्यु भी उसी दिन और उसी ही समय होती, जिसके बारे में डॉक्टर ने भविष्यवाणी की थी। स्थानीय लोगों की मानें तो डॉक्टर उन मरीजों को एक गुप्त कमरे (मुक्ति कोठरी) में ले जाकर मारता था, ताकि उसकी भविष्यवाणी गलत साबित ना हो। 

विज्ञापन
Most Haunted place of India lohaghat mukti kothari knowing the history of this place will give you goosebumps
भारत की सबसे डरावनी जगह - फोटो : Istock

तभी से ये कहा जाता है कि जिन मरीजों की हत्या उस डॉक्टर ने अपनी भविष्यवाणी सही करने के लिए की थी। उनकी आत्माएं आज भी मुक्ति कोठरी में भटक रही हैं। इसी वजह से आज भी कोई व्यक्ति उस जगह के आस पास जाने की हिम्मत नहीं करता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अक्सर यहां पर कई रहस्यमय घटनाएं होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed