सब्सक्राइब करें

CSK vs KKR FINAL: 2012 का बदला लेने उतरेंगे धोनी के किंग्स, कोलकाता कभी फाइनल नहीं हारी, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Oct 2021 07:33 AM IST
सार

चेन्नई और कोलकाता की टीम नौ साल बाद आईपीएल फाइनल में आमने-सामने होंगी। 2012 के फाइनल में कोलकाता ने चेन्नई को हराया था। चेन्नई की टीम इसका बदला लेने उतरेगी। 

विज्ञापन
CSK vs KKR, IPL 2021 Final: CSK vs KKR preview Head to Head stats Prediction Playing11 | Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings Venktesh Iyer Sunil Narine Robin Uthappa Ruturaj Gaikwad MS Dhoni
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2021 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। आज होने वाले 14वें सीजन के फाइनल में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होगी। इस मैच में दोनों टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश लगाती दिखेंगी। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

चेन्नई की टीम लीग राउंड में 14 में से नौ मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रही थी। प्लेऑफ के दौरान क्वालीफायर-1 में चेन्नई ने दिल्ली को हराकर सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, कोलकाता की टीम लीग राउंड में 14 में से सात मैच जीतकर चौथे स्थान पर रही थी। प्लेऑफ के दौरान इस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हए एलिमिनेटर में पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया, फिर क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है। ऐेसे में केकेआर टीम का मनोबर काफी ऊंचा होगा।

CSK vs KKR, IPL 2021 Final: CSK vs KKR preview Head to Head stats Prediction Playing11 | Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings Venktesh Iyer Sunil Narine Robin Uthappa Ruturaj Gaikwad MS Dhoni
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों में चेन्नई सुपरकिंग्स मजबूत
आंकड़ों की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 27 मुकाबले हुए हैं। इसमें चेन्नई ने 17 और कोलकाता ने नौ मैच जीते हैं। एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। यूएई में दोनों टीमें तीन बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से एक केकेआर और दो सीएसके ने जीता है।

दोनों के बीच हुए पिछले पांच मुकाबलों में से चार चेन्नई ने और एक कोलकाता ने जीता है। इस सीजन दोनों के बीच हुए दो मैचों को चेन्नई ने जीते हैं। चेन्नई और कोलकाता की टीम नौ साल बाद आईपीएल फाइनल में आमने-सामने होंगी। 2012 के फाइनल में कोलकाता ने चेन्नई को हराया था। चेन्नई की टीम इसका बदला लेने उतरेगी। 

वहीं, कोलकाता की टीम सिर्फ दो बार फाइनल में पहुंची है और दोनों बार खिताब अपने नाम किया। 2012 के अलावा 2014 में कोलकाता ने पंजाब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ऐसे में चेन्नई के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि फाइनल में केकेआर का जीत प्रतिशत 100 फीसदी है। 

वहीं, बात करें धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की तो टीम 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीती है। उसे पांच बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने, 2012 में कोलकाता ने, 2013, 2015 और 2019 में मुंबई इंडियंस ने हराया था। 
CSK vs KKR, IPL 2021 Final: CSK vs KKR preview Head to Head stats Prediction Playing11 | Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings Venktesh Iyer Sunil Narine Robin Uthappa Ruturaj Gaikwad MS Dhoni
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
चेन्नई के ऋतुराज-डुप्लेसिस शानदार फॉर्म में
चेन्नई टीम की बात करें, तो युवा ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वे 15 मैचों मे 603 रन बना चुके हैं और 24 रन बनाते ही वे ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे। वहीं, फाफ डुप्लेसिस ने 15 मैच में 547 रन बनाए हैं। इन दोनों पर एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, पिछले मैच में तीसरे नंबर पर रॉबिन उथप्पा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। 

इस मैच में भी उन्हें सुरेश रैना पर तरजीह दी जाएगी। लोअर ऑर्डर में धोनी, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो और रवींद्र जडेजा आक्रामक गेंदबाजी कर सकते हैं। कोलकाता के मजबूत बॉलिंग लाइन अप के सामने भी कप्तान धोनी बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs KKR, IPL 2021 Final: CSK vs KKR preview Head to Head stats Prediction Playing11 | Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings Venktesh Iyer Sunil Narine Robin Uthappa Ruturaj Gaikwad MS Dhoni
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
ब्रावो और दीपक ने शानदार गेंदबाजी की
सीएसके के गेंदबाज भी अच्छी लय में दिख रहे हैं। शार्दुल ठाकुर शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं और उन्होंने अब तक 15 मैच में 18 विकेट लिए हैं। ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड और दीपक चाहर ने अब तक उनका अच्छा साथ दिया है। रवींद्र जडेजा और मोईन अली स्पिन डिपार्टमेंट संभालते दिखेंगे। 
विज्ञापन
CSK vs KKR, IPL 2021 Final: CSK vs KKR preview Head to Head stats Prediction Playing11 | Kolkata Knight Riders vs Chennai Super Kings Venktesh Iyer Sunil Narine Robin Uthappa Ruturaj Gaikwad MS Dhoni
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs कोलकाता - फोटो : अमर उजाला
वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता की किस्मत पलटी
वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले फेज में जूझने के बाद दूसरे फेज में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे फेज में टीम ने अब तक नौ में से सात मैच जीते हैं। पिछले लगातार चार मैच जीतने के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी है। इसका पूरा श्रेय युवा बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को जाता है। उन्होंने नौ मैच में 40 की औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है।

शुभमन गिल भी अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक इस सीजन 16 मैच में दो अर्धशतक की मदद से 427 रन बनाए हैं। पिछले दो मैच में शुभमन और वेंकटेश की शानदार ओपनिंग साझेदारी ने ही कोलकाता को जीत दिलाई है। राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोलकाता के लिए चिंता का विषय कप्तान इयोन मोर्गन का फॉर्म है। उन्होंने इस सीजन में अब तक 16 मैचों में 129 रन बनाए हैं।

गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती, स्टार आलराउंडर शाकिब अल हसन, लॉकी फर्ग्यूसन, सुनील नरेन और शिवम मावी ने अच्छी गेंदबाजी की और सामने वाली टीम को परेशान किया है। पिछले दोनों मैच में इस गेंदबाजी लाइन अप ने दिल्ली और बैंगलोर की मजबूत बैटिंग लाइन अप को खूब परेशान किया है। ऐसे में चेन्नई के बल्लेबाजों को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed