फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ISS: अंतरिक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गई हैं सुनीता विलियम्स, जानिए पहले दो बार क्या-क्या ले गईं थीं

Sun, 16 Mar 2025 04:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 04:45 PM IST
सार

Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर के नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगे। क्रू-10 मिशन की टीम अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच चुकी है, जिसके बाद सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर के वापस आने का रास्ता साफ हो चुका है।

विज्ञापन
nasa astronaut sunita williams what did take with her during went to space 3 times incuding lord ganesha
अंतरिक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गई हैं सुनीता विलियम्स - फोटो : X/Nasa

Sunita Williams: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर के नौ महीने बाद धरती पर लौटेंगे। क्रू-10 मिशन की टीम अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच चुकी है, जिसके बाद सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर के वापस आने का रास्ता साफ हो चुका है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने वाले नासा-स्पेसएक्स के इस मिशन को क्रू-10 नाम दिया गया है, जिसमें कुल चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।



अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर मिशन क्रू-10 टीम के सदस्य पहुंच चुके हैं। इनमें नासा की ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के ताकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेस्कोव शामिल हैं। यह सभी कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से अंतरिक्ष स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में गईं। इससे पहले भी वह दो बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। कुल मिलाकर वह तीन बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि वह कब-कब अंतरिक्ष में गई हैं और क्या-क्या लेकर गई हैं। 
 

nasa astronaut sunita williams what did take with her during went to space 3 times incuding lord ganesha
तीन बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं सुनीता विलयम्स - फोटो : PTI

आध्यात्मिक हैं सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बहुत ही आध्यात्मिक हैं। वह ईश्वर में विश्वास करती हैं और भगवान गणेश को अपने लकी मानती हैं। वह अपने साथ अंतरिक्ष में भगवद्ग गीता, शिव और ओम लेकर गई हैं। 
 

nasa astronaut sunita williams what did take with her during went to space 3 times incuding lord ganesha
2006 में गई थीं पहली अंतरिक्ष यात्रा पर - फोटो : NASA

पहली अंतरिक्ष यात्रा

पहली बार सुनीता विलयम्स 11 दिसंबर 2006 से लेकर 22 जून 2007 तक अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रही थीं। उस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए स्पेसवॉक में रिकॉर्ड स्थापित किया था। उन्होंने कुल चार स्पेस वॉक में 29 घंटे, 17 मिनट अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर बिताए थे। खास बात यह थी कि पहले अंतरिक्ष मिशन पर वह अपने साथ भगवद्गीता की एक प्रति लेकर गई थीं। 

Sunita Williams: जल्द धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची नासा की नई टीम, सामने आया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
nasa astronaut sunita williams what did take with her during went to space 3 times incuding lord ganesha
सुनीता विलयम्स ओम का निशान और भगवान शिव की पेंटिंग लेकर गई थीं - फोटो : NASA

कब गई थीं दूसरी बार 

दूसरी बार सुनीता विलयम्स साल 2012 में अंतरिक्ष में गईं। कजाकिस्तान के बाइकानोर कॉस्मोड्रोम में रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ 14 जुलाई, 2012 को वह अंतरिक्ष यात्रा पर गई थीं। इस दौरान वह चार महीने तक अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहीं और कई शोध किए। इस दौरान उन्होंने कुल 50 घंटे 40 मिनट की तीन स्पेस वॉक कीं और अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत भी की। वह 127 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद 18 नवंबर, 2012 को वापस आई थीं। इस दौरान वह अपने साथ ओम का निशान, भगवान शिव की एक पेंटिंग और उपनिषद की कॉपी लेकर गई थीं। 

Mysterious Place: इस जगह के रहस्य को आज तक नहीं जान पाया कोई, यहां पहुंचते ही अचानक गायब हो जाते हैं विमान

विज्ञापन
nasa astronaut sunita williams what did take with her during went to space 3 times incuding lord ganesha
बीते साल तीसरी बार गई थीं अंतरिक्ष यात्रा पर - फोटो : NASA

2024 में गईं तीसरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर

तीसरी बार सुनीता विलियम्स 5 जून, 2024 को आठ दिन के लिए अंतरिक्ष में गई थीं, लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में खराबी की वजह से वह वापस नहीं आ पाईं। वो बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट की पहली टेस्ट फ्लाइट भी थी। इसके बाद से वह नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। अब क्रू-10 मिशन के स्पेस स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनके वापस आने का रास्ता साफ हो गया है। इस बार वह अपने साथ भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि भगवान गणेश को अपने लिए लकी मानती है। इसलिए भगवान गणेश की मूर्ति लेकर जाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed