Nostradamus Predictions For 2026: नए वर्ष 2026 (New Year 2026) की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि नए वर्ष में क्या होने वाला है। दुनिया में कुछ भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करती हैं। इनमें नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा नाम भी शामिल है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने साल 2026 (Nostradamus Predictions For 2026 ) के लिए कई भविष्यवाणी की थीं। नास्त्रेदमस की अभी तक की गईं ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। यह भविष्यवाणियां उन्होंने अपनी लेस प्रोफेटिज में की थीं।
Nostradamus: 2026 में छिड़ेगा महायुद्ध और खत्म हो जाएगी दुनिया, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया
Nostradamus Predictions For 2026: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में हैं, क्योंकि 2026 को लेकर उन्होंने बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उनकी भविष्वाणियों के बारे में जानकर लोग डर रहे हैं।
'मधुमक्खियों का झुंड आएगा और रात हो जाएगी काली'
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आएगा और रात काली हो जाएगी। इस मधुमक्खियों के झुंड से दुनिया में काल की शुरुआत होगी। हालांकि, मधुमक्खियों के झुंड का मतलब यहां पर किसी और बात से है। मिस्र और नेपोलियन काल में मधुमक्खियां एक महत्वपूर्ण चिन्ह थीं। कई संस्कृतियों में उनकी भूमिका का वर्णन है। यहां मधुमक्खियों का मतलब किसी बड़े नेता की जीत से है, जो पूरी पृथ्वी में बड़ा बदलाव लाएगा।
'स्विट्जरलैंड का ये शहर खून से भर जाएगा'
नास्त्रेदमस ने स्विट्जरलैंड के तिचीनो शहर को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। इसके मुताबिक शहर तिचीनो खून से भर जाएगा। स्विट्जरलैंड का सबसे दक्षिणी इलाका तिचीनो है। यहां पर बड़ी संख्या में जंगल, झीलें और ग्लेशियर हैं। किसी को नहीं पता है कि इस जगह का नाम इस भविष्यवाणी में क्यों आया है? वजह कुछ भी हो, लेकिन बहुत ही खतरनाक प्रतीत हो रहा है।
Total Solar Eclipse: धरती पर छा जाएगा अंधेरा, दिन में दिखने लगेंगे तारे और ग्रह, नासा ने बता दिया सबकुछ
Viral Video: समारोह में दादी ने बिखेरा जलवा, 'झुमका गिरा रे' गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने मचाया तहलका
महीनों चलेगा महायुद्ध
नास्त्रेदमस की अगली भविष्यवाणी के मुताबिक, आने वाले साल में एक बड़ा युद्ध हो सकता है, जिससे तबाही मच सकती है। यह युद्ध विश्व की महाशक्तियों के बीच हो सकता है, जो कि सात महीने तक चलेगा। कुछ जानकार मानते हैं कि यह भविष्यवाणी आने वाले साल पर बहुत ज्यादा सटीक बैठती है। कुछ लोग इसे तीसरे विश्व युद्ध का संकेत भी मानते हैं। इसमें अमेरिका, चीन और रूस समेत कई देशों का जिक्र किया गया है।
Weird News: दुनिया का एकमात्र बुलेटप्रूफ जानवर, एके-47 की गोली का भी नहीं होता है असर, जानिए इसकी खासियत
Viral Video: साकेत कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वकील ने पुलिसकर्मी को मारे लगातार थप्पड़, वीडियो वायरल
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी में कहा था कि मंगल ग्रह तारों के बीच शासन करेगा तब मानव जीवन में कई तरह के भयावह बदलाव होंगे। इस भविष्यवाणी को आने वाले साल यानी 2026 से जोड़ा रहा है। क्योंकि, वैदिक पंचांग और ग्रहों की गणना के मुताबिक, साल 2026 में गुरु राजा और मंत्री मंगल रहेंगे। मंगल ग्रह को युद्ध, अग्नि और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है।