Red Sky in China: चीन में बदल गया आसमान का रंग, क्या आने वाली है कोई बड़ी तबाही
अब लोग इसको कोरोना वायरस से जोड़कर देख रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा है कि क्या कोई बड़ी तबाही आने वाली हैं। कई यूजर्स ने आसमान के लाल होने की वजह पूछी है। कई लोग इसे किसी आने वाले खतरे से जोड़कर देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा है कि सात दिन के अंदर भूकंप आने वाला है। जबकि दूसरे यूजर ने कहा है कि दुनिया खत्म होने वाली है और जल्द ही प्रलय आ सकता है। जबकि कई लोगों ने इसे समृद्धि का प्रतीक बताया है।
A red sky appears near Shanghai China pic.twitter.com/sdUCm42ECs
जानिए क्या है लाल रंग के आसमान की सच्चाई?
चीन की स्थानीय मीडिया ने आसमान के लाल रंग होने को लेकर अफवाहों को गलत करार दिया है। चीनी मीडिया की तरफ से कहा गया है कि लाइट रिफ्रैक्शन के कारण ऐसा हुआ था। चीन की सरकारी मीडिया ने कहा है कि मौसम ठीक होने की वजह से वातावरण में मौजूद अधिक पानी से एयरोसोल्स का निर्माण होता है। इसकी वजह से फिशिंग बोट्स के लाइट को स्कैटर और रिफ्रैक्ट करते हैं जिसकी वजह से आसमान लाल रंग का नजर आया था।
यहां देखें वीडियो...
चीन की सरकारी मीडिया ने बताया है कि स्थानीय मछुआरे ने कहा कि मछली पकड़ने वाली नावों से प्रकाश का रिफ्रैक्शन हुआ था। कंपनी की डिप्टी मैनेजर ने बताया है कि हमारी मछली पकड़ने वाली नावों से लाल रंग की रोशन निकल रही थी। मछली पकड़ते समय इन्हें चालू किया जाता है। जब इन लाइटों को जलाया जाता है, तो पानी से टकरा कर ये आसमान में पहुंचती है। कोहरा होने की वजह से यह लाल रंग का दिखाई देने लगा।
