सब्सक्राइब करें

आखिर टूथपेस्ट के ट्यूब पर बनी अलग-अलग रंग की पट्टियों का क्या मतलब होता है?

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Toothpaste Color Code What is the meaning of different colored strips on the tube of toothpaste
टूथपेस्ट कलर कोड - फोटो : Social media

हम हर रोज टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे जुड़ी कई ऐसी जानकारियां हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं है। जैसे कि टूथपेस्ट के ट्यूब पर बनी अलग-अलग रंग की पट्टियां। लाल, हरा, काला और नीले रंग से बनी इन पट्टियों का मतलब शायद ही आप जानते होंगे। तो चलिए इसके बारे में बता देते हैं। 

Trending Videos
Toothpaste Color Code What is the meaning of different colored strips on the tube of toothpaste
टूथपेस्ट कलर कोड - फोटो : Social media

सोशल मीडिया पर ऐसा बताया जाता है कि टूथपेस्ट के ट्यूब पर बनी नीली पट्टी का मतलब होता है 'दवा युक्त टूथपेस्ट'। हरी पट्टी का मतलब होता है पूरी तरह से प्राकृतिक। लाल पट्टी का मतलब होता है प्राकृतिक और केमिकल का मिश्रण और काली पट्टी का मतलब होता है पूरी तरह से केमिकल। हालांकि यह पूरी तरह से गलत जानकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Toothpaste Color Code What is the meaning of different colored strips on the tube of toothpaste
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ऐसी भी अफवाह उड़ी थी कि काले रंग की पट्टी वाले टूथपेस्ट में ज्यादा केमिकल होता है, ऐसे में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसी तरह लाल रंग की पट्टी वाले टूथपेस्ट के बारे में भी बताया गया था कि इसमें भी केमिकल होते हैं, लेकिन यह काले वाले से थोड़ा बेहतर होता है। इंटरनेट पर सिर्फ नीले और हरे रंग की पट्टी वाला टूथपेस्ट ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी। 

Toothpaste Color Code What is the meaning of different colored strips on the tube of toothpaste
टूथपेस्ट कलर कोड - फोटो : Social media

साइंटिफिक अमेरिकन नामक एक वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में जो कुछ भी है, वो तकनीकी रूप से एक केमिकल है। यहां तक कि सभी प्राकृतिक चीजें भी एक प्रकार का केमिकल ही होती हैं। ऐसे में केमिकल या बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। 

विज्ञापन
Toothpaste Color Code What is the meaning of different colored strips on the tube of toothpaste
टूथपेस्ट बनाने वाली मशीन - फोटो : Social media

दरअसल, टूथपेस्ट के ट्यूब पर बनी अलग-अलग रंग की पट्टियां इंसानों के लिए बेकार हैं, निरर्थक हैं। असल में यह रंग ट्यूब बनाने वाली मशीनों में लगे लाइट सेंसर को यह संकेत देता है कि ट्यूब किस प्रकार की और किस आकार की बनानी है। इस सिर्फ लाइट सेंसर ही समझ सकते हैं, न कि इंसान। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed