सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड ने नहीं दिया सवाल का जवाब तो ब्वॉयफ्रेंड ने की ऐसी हरकत

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 25 Aug 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
man arrested for dumping soil on car in florida
- फोटो : Okaloosa County Sheriff's Office

दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं, जिनकी हरकतों के चलते उनके साथ-साथ दूसरे लोग भी मुश्किलों में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। शख्स को पुलिस ने कार पर मिट्टी का टीला डंप करने के मामले में गिरफ्तार किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि घटना के वक्त कार में पकड़े गए शख्स की गर्लफ्रेंड भी मौजूद थी।

Trending Videos
man arrested for dumping soil on car in florida
- फोटो : Okaloosa County Sheriff's Office

ओकालूसा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने पिछले गुरुवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि हंटर मिल्स नाम के इस व्यक्ति पर इस काम के लिए गुंडागर्दी करने के लिए गंभीर अपराध के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 साल के मिल्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को क्रेस्टव्यू में अपने काम करने वाली जगह के पास बात करने के लिए बुलाया था। जब उसकी गर्लफ्रेंड वहां आई, तभी ये सब घटना घटित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
man arrested for dumping soil on car in florida
पकड़ा गया शख्स - फोटो : Okaloosa County Sheriff's Office

ओकालूसा काउंटी शेरिफ ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मिल्स की गर्लफ्रेंड 2010 मॉडल की एक सफ़ेद कैडिलैक कार लेकर आई, जो किसी और की थी।' फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा गया, 'दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कुछ देर बाद जब गर्लफ्रेंड ने मिल्स के एक सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया, तो मिल्स को ग़ुस्सा आ गया और उसने एक फ्रंट-एंड लोडर से उसकी कार की छत पर मिट्टी का टीला डाल दिया।'

man arrested for dumping soil on car in florida
कार में गर्लफ्रेंड भी थी मौजूद - फोटो : Okaloosa County Sheriff's Office

पुलिस ने मिल्स के साथ मिट्टी से लदी हुई कार की फोटो को शेयर किया। बता दें कि इस पूरी घटना में मिल्स की गर्लफ्रेंड को किसी तरह की चोट नहीं आई है।
हालांकि, न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, कार की खिड़कियां खुली हुई थीं, जिसकी वजह से सेंटर कंसोल और एयर वेंट में मिट्टी भर गई और 1,000 डॉलर (लगभग 71 हजार रुपये) का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
man arrested for dumping soil on car in florida
- फोटो : Okaloosa County Sheriff's Office

पुलिस ने मिल्स की फोटो के साथ मिट्टी से लदी हुई कार की फोटो को भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed