UFO News: अमेरिकी नौसेना ने समुद्र के ऊपर देखा रहस्यमयी यूएफओ, फिर अचनाक लापता हो गया एलियन का जहाज
फिल्म मेकर जेरेमी कॉर्बेल ने अमेरिकी नौसेना के इस वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नौसेना की तरफ से यूएफओ और एडवांस्ड ट्रांसमीडियम व्हीकल के वीडियो को रिकाॅर्ड किया गया है। उस वीडियो में से कुछ फुटेज यहां पर हैं।
जेरेमी कॉर्बेल ने यूएफओ के इस वीडियो क्लिप और उसके के बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है। जेरेमी कॉर्बेल ने बताया है कि अमेरिकी नौसेना ने इस वीडियो को साल 2019 में रिकाॅर्ड किया था। बाद में इसे सार्वजनिक कर दिया गया।
माना जा रहा है कि अमेरिकी नौसेना ने सैन डिएगो के तट पर यूएसएस ओमाहा के कॉम्बैट इंफॉर्मेशन सेंटर से यूएफओ के वीडियो को बनाया था। वीडियो काफी छोटा है। इसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यह ऑब्जेक्ट हवा में उड़ सकता है और पानी पर तैर सकता है।
उनका कहना है कि देखने में यह बहुत एडवांस व्हीकल प्रतीत हो रहा था। अभी तक सैन्य वाहनों की तुलना में बेहतर तरीके से ट्रांसमीडियम ट्रैवल करने में सक्षम था, लेकिन यह बहुत छोटा था। रडार इमेजिंग से देखने पर लगता है कि यह गेंदनुमा ऑब्जेक्ट 2 मीटर व्यास का है जिसकी स्पीड 254 किमी प्रति घंटे थी।