Zara Hatke: दुनिया के कई रहस्यों से अभी तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है। इनमें एक चीन का गांव भी शामिल है। चीन के गांव में दशकों से कुछ ऐसा होता आ रहा है, जिसकी वजह से लोग उसे शापित बताते हैं। शिचुआन प्रांत में यह शापित गांव है, जिसका नाम यांग्सी है। यांग्सी नाम के इस गांव में ज्यादातर आबादी छोटे कद की है। इस गांव में 50 फीसदी लोग बौने हैं। इन लोगों की लंबाई सिर्फ दो फीट से लेकर सिर्फ तीन फीट तक है।
Zara Hatke: शापित है चीन का यह रहस्यमयी गांव! वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य, जानकर हो जाएंगे हैरान
Zara Hatke: चीन के इस गांव में जन्म लेने वाले बच्चों की लंबाई पांच से सात साल की उम्र तक सामान्य रूप से बढ़ती है, लेकिन इसके बाद रुक जाती है। इनकी लंबाई दो फीट से लेकर तीन फीट 10 इंच तक ही रहती है।
शापित है गांव
इस गांव को आसपास के गांवों के लोग मानते हैं कि इस गांव पर किसी किसी बुरी शक्ति का साया है। इसके कारण यहां के लोगों की लंबाई नहीं बढ़ पाती है। दूसरी मान्यता है कि प्राचीन काल से ही यह गांव शापित है। इसका असर गांव पर दिखाई देता है। लोगों के बौने होने के पीछे क्या रहस्य है? दशकों बाद भी वैज्ञानिक रहस्य को नहीं सुलझा पाए हैं।
क्या कोई बीमारी है वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव के बुजुर्गों ने बताया है कि दशकों पहले गांव में एक खतरनाक बीमारी फैली थी। बीमारी की वजह से इस गांव के बच्चों की लंबाई एक समय के बाद नहीं बढ़ती है।
Viral Video: विदेशी महिला के पास नहीं थे खुले पैसे, ऑटो वाले ने किराया किया माफ, फिर जो हुआ... देखें वीडियो
गांव में कई शोध के बाद भी अनसुलझा है रहस्य
चीन के इस गांव में 60 साल से अधिक समय से ऐसा होता आ रहा है। लोगों के बौने होने को लेकर गांव में कई शोध भी किए गए, लेकिन वैज्ञानिक अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकाल पाए हैं। वैज्ञानिक गांव के प्राकृतिक संसाधनों पर भी शोध कर चुके हैं।
India Pakistan Tension: एटम और हाइड्रोजन बम में क्या होता है अंतर? जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक
यांग्सी गांव को लेकर कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां की मिट्टी में पारा अधिक है। उनका कहना है कि यह भी एक वजह हो सकती है। इसके अलावा बौनेपन का कारण वह जहरीली गैसें भी हो सकती हैं जो कई साल पहले जापान ने चीन में छोड़ी थी।