फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाखों रुपए, पुलिस में DSP पद के बाद अर्जुन अवार्ड, हरमनप्रीत की 10 अनकही बातें

Fri, 04 Aug 2017 09:54 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Aug 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
10 unknown facts about harmanpreet kaur
Harmanpreet Kaur
लाखों रुपए, पुलिस में डीएसपी पद के बाद हरमनप्रीत कौर को अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पढ़िए उनकी 10 अनकही बातें...
10 unknown facts about harmanpreet kaur
Harmanpreet Kaur
भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। हरमनप्रीत को हाल ही में आयोजित हुई आईसीसी महिला विश्व कप प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। हरमनप्रीत ने सेमीफाइनल में छह बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों में 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी ने हरमनप्रीत को महिला विश्व कप में भारत के लिए व्यक्तिगत रूप से सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली रिकॉर्ड धारक खिलाड़ी बना दिया।
 
10 unknown facts about harmanpreet kaur
Harmanpreet Kaur
वीरेंद्र सहवाग रोल मॉडल हैं
पंजाब की रहने वाली हरमनप्रीत कौर के रोल मॉडल वीरेंद्र सहवाग हैं। वह वीरू के 'बॉल देखो, हिट करो' के फॉर्मूले को यकीन करने में यकीन करती हैं। आज उनके अंदाज में ही हरमन ने बैटिंग की। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ फिफ्टी पूरी होने के बाद हरमन ने अगली 26 गेंदों में बिजली की गति से शतक जड़ा। हरमन ने 71 रनों के लिए महज 25 गेंद खर्च की।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 unknown facts about harmanpreet kaur
Harmanpreet Kaur
ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम से खेलीं हैं
हरमनप्रीत पंजाब और टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम सिडनी थंडर्स की ओर से भी खेल चुकी हैं। इसी वजह से वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेल सकीं। सिडनी थंडर्स के साथ जुड़ने वाली हरमन पहली भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा हरमनप्रीत सरे स्टार्स से जुड़ने वाली भी पहली भारतीय हैं। 
विज्ञापन
10 unknown facts about harmanpreet kaur
Harmanpreet Kaur
हरमन भारतीय टी20 टीम की कप्तान हैं
28 वर्षीय हरमनप्रीत ने 7 मार्च 2009 को टीम इंडिया का हिस्सा बनीं। इसी दिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेला। 13 अगस्त 2014 को हरमन ने इंगलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए भारत ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में हरमनप्रीत ने 31 गेंदों पर 46 रन जड़े थे। 2016 में ही हरमनप्रीत कौर को भारतीय टी20 टीम की बागडोर सौंप दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed