फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार 'मृतक' पति की महिला को आ रही थी कॉल, 11 साल पहले हुई थी 'हत्या', खुले कई राज

Fri, 27 Sep 2019 05:50 PM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
A 'Dead man' Found Alive After 11 Years In Jalandhar Of Punjab
जगजीत सिंह और पत्नी रविंदर कौर की शादी की फोटो - फोटो : अमर उजाला

हत्या के 11 साल बाद भी कोई पति अपनी पत्नी के पास कॉल कैसे कर सकता है इस बात पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा। लेकिन ये मामला ही ऐसा कि जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। बता दें कि पति की हत्या का मामला भी पति पर ही चल रहा है। लेकिन 11 साल बाद पूरे राज से ही पर्दा उठ गया। आइए जानते हैं पूरी घटना के बार में...

A 'Dead man' Found Alive After 11 Years In Jalandhar Of Punjab
जगजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

जालंधर देहात पुलिस द्वारा काबू किए गए जगजीत सिंह की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। लाखों की कमाई करने वाला जगजीत सिंह अपनी पत्नी रविंदर कौर को सबक सिखाने के लिए एक ढाबे पर 11 साल से वेटर और जूठे बर्तन धोने का काम करता रहा। मकसद सिर्फ एक ही था कि पत्नी रविंदर कौर और उसके मायके वालों को जेल जाना पड़े। स्थानीय पुलिस पर यकीन करें तो जगजीत सिंह का साथ उसके पिता ने भी दिया। गुरु नानक नगर, थाना कोतवाली, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले जगजीत सिंह की शादी रविंदर कौर निवासी साहिबगंज फैजाबाद से हुई थी। शादी के बाद दोनों में कुछ समय तक तो संबंध ठीक-ठाक रहे लेकिन बाद में किसी बात पर कहासुनी हो गई।

A 'Dead man' Found Alive After 11 Years In Jalandhar Of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

जगजीत सिंह सोनू व उसके पिता मंजीत सिंह का बरेली में काफी अच्छा कारोबार था और कमाई भी लाखों में थी। अनबन के बाद रविंदर कौर मायके फैजाबाद चली गई और वहां फैमिली अदालत में पति जगजीत पर खर्चे का केस दायर कर दिया।  जगजीत सिंह और उसके पिता मनजीत सिंह को आशंका थी कि रविंदर कौर को उसके पिता जसवंत सिंह, भाई तरनप्रीत सिंह और प्रो. हर्षत सिंह उकसाते हैं। जगजीत और उसके पिता ने रविंदर और उसके मायके वालों को सबक सिखाने की ठानी। योजना के मुताबिक जगजीत ने कारोबार व सामान के अलावा काफी प्रापर्टी बेची और जालंधर में छिप गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A 'Dead man' Found Alive After 11 Years In Jalandhar Of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद जगजीत के पिता ने शोर मचा दिया कि उसका अपहरण व हत्या कर दी गई है और रायबरेली अदालत में हत्या का केस दायर कर दिया। वहीं जगजीत ढाबे पर इस आशा में लगातार 11 साल झूठे बर्तन धोता रहा कि एक दिन उसकी पत्नी रविंदर कौर व उसके मायके वालों को जरूर सजा हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ रविंदर कौर के पक्ष में फैजाबाद फैमिली कोर्ट ने खर्चा मंजूर कर लिया था जो अब तक 4 लाख 32 हजार रुपये हो चुका था। 

 

विज्ञापन
A 'Dead man' Found Alive After 11 Years In Jalandhar Of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

रविंदर को लगातार आने वाले फोन ने किया खुलासा
जब मामला चल रहा था, इसी बीच रविंदर कौर के फोन पर कई बार पंजाब के नंबर से कॉल आती जो जगजीत ही करता था। सोनू ढाबे पर आने वाले किसी ट्रक चालक का मोबाइल लेकर रविंदर को कॉल करता और फिर काट देता। रविंदर कौर ने यूपी पुलिस को बताया कि उसको पंजाब से कॉल आती हैं और उसका पति पंजाब में है। लेकिन जांच में नंबर ट्रक चालक का निकलता, जिस कारण जगजीत की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed