फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायुसेना दिवस: सुखना लेक को सात जोन में बांटा, 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, ऐसे बुक करें एयर शो की टिकट

Mon, 03 Oct 2022 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
Air Force Day flypast scheduled to take place on October 8 over Sukhna lake in Chandigarh
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला

वायुसेना दिवस (आठ अक्तूबर) पर सुखना लेक पर होने वाले एयर शो के लिए सोमवार से टिकट की बुकिंग शुरू हो गई। छह अक्तूबर को कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। दोनों दिन के लिए लोग टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल पर ‘चंडीगढ़ टूरिज्म’ एप डाउनलोड कर टिकट बुक कराना होगा। खास बात यह है कि एक मोबाइल से सिर्फ दो टिकट ही बुक होंगे और प्रत्येक टिकट के लिए लोगों को 20 रुपये चुकाने पड़ेंगे। प्रशासन के मुताबिक, टिकट मुफ्ट है लेकिन लोगों को शटल बस से आयोजन स्थल तक ले जाया जाएगा। इस सुविधा के लिए ही 20 रुपये लिए जा रहे हैं। टिकट लेने वालों को अपना पहचान पत्र लेकर आना होगा। बस में बैठते वक्त इसकी जांच होगी। उसी दौरान टिकट को भी स्कैन किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के लिए भी टिकट लेना जरूरी है।

Air Force Day flypast scheduled to take place on October 8 over Sukhna lake in Chandigarh
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला

एयर शो देखने वालों के लिए प्रशासन ने कई हिदायतें जारी की हैं। इसके तहत लोग न तो बैग लेकर आ सकेंगे और न ही खाने-पीने का सामान। सिर्फ पानी की बोतल ले जाने की मंजूरी होगी लेकिन वह भी पारदर्शी होनी चाहिए। लोग लेक पर सिर्फ सीटीयू की बस से ही पहुंच सकेंगे। निजी वाहन पिकअप प्वाइंट पर ही छोड़ना होगा। इसके लिए शहर में 11 जगह पिकअप प्वाइंट बनाए हैं। 

Air Force Day flypast scheduled to take place on October 8 over Sukhna lake in Chandigarh
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला

लोगों को अपने नजदीकी पिकअप प्वाइंट तक अपने या सार्वजनिक वाहन या फिर पैदल पहुंचना होगा। उसके बाद सीटीयू की बस में बैठकर लोग सुखना लेक पहुंचेंगे। लोगों को अपना नजदीकी पिकअप प्वाइंट टिकट बुक कराते समय ही चुनना होगा। पिकअप प्वाइंट के मुताबिक ही सुखना लेक पर बैठने के लिए जोन का आवंटन किया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए प्रशासन ने सुखना लेक को सात जोन में बांटा है, जहां लोग सीटीयू की बस से पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Air Force Day flypast scheduled to take place on October 8 over Sukhna lake in Chandigarh
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला

4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि आठ अक्टूबर को शहर में कुल 4000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 12 सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी तैनात रहेंगी। सुखना लेक के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 30 पुलिस नाके लगेंगे जहां से लोगों को गाइड किया जाएगा। पंजाब और हरियाणा से भी कार्यक्रम में कई अधिकारी शामिल होंगे इसलिए दोनों राज्यों से अधिकारी बुलाए गए हैं ताकि व्यवस्था को अच्छे से संभाला जा सके।

विज्ञापन
Air Force Day flypast scheduled to take place on October 8 over Sukhna lake in Chandigarh
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला

दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगा एयर शो
लेक पर दोनों दिन दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक एयर शो चलेगा। इसके लिए लोगों को उनके पिकअप प्वाइंट पर सुबह 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे के बीच पहुंचना होगा क्योंकि इसके बाद जो लोग भी पहुंचेंगे उन्हें सीटीयू की बस सुखना लेक तक नहीं लेकर जाएगी। सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि पिकअप प्वाइंट्स से हर मिनट सीटीयू की बसें सुखना लेक तक जाएंगी। इसके लिए सीटीयू की 350 से ज्यादा बसों को लगाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed