फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab: बरातियों को खिलाया-पिलाया, तीन दिन पहले खुली दूल्हे की पोल तो बैरंग लौटाया

Tue, 27 Sep 2022 05:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Sep 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Groom returned without bride in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से आई बरात को पंजाब के खरड़ में जलपान करवाया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद दूल्हे को बैरंग लौटा दिया गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के का उसके गांव की महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर काफी देर तक ड्रामा चला। अंत में दोनों परिवार में लिखित समझौता हुआ।

Groom returned without bride in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दूल्हे ने स्वीकार किया कि गांव की एक महिला के साथ पांच साल से उसका अवैध संबंध था। इसके लिए दूल्हे और उसके पिता ने गलती स्वीकार की और लोगों से माफी मांगी। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे दूल्हे को बिना दुल्हन लौटा दिया। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के एक गांव में रहने वाले युवक की खरड़ की एक लड़की के साथ विवाह तय हुआ था।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में बड़ी वारदात: दो दोस्तों की निर्मम हत्या, गांव वालों ने घर में पड़ी देखी लाशें तो उड़े होश
 

Groom returned without bride in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

हिमाचल से बरात लेकर सोमवार सुबह 10 बजे खरड़ पहुंचे लेकिन दो तीन दिन पहले लड़की वालों को पता चल गया कि उनके होने वाले दामाद का किसी महिला से पांच साल से अवैध संबंध हैं। इसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। महिला से अवैध संबंधों का लड़के के परिवार वालों को भी पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Groom returned without bride in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

महिला के साथ कई फोटो भी लड़की वालों के हाथ लग गए थे लेकिन, लड़की वालों ने इसकी भनक नही लगने दी। सोमवार सुबह सेहरा बांधकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ दूल्हा बरात के साथ जब खरड़ पहुंचा तो सभी को टेंट लगे घर के आंगन में बैठाया और जलपान करवाया। इसके बाद लड़की के पिता ने शहर के कुछ गण्मान्य लोगों को इकट्ठा किया।

यह भी पढ़ें- Tarn Taran News: मंदिर में घुसकर पुजारी पर चाकू से हमला, आरोपी ने ASI को भी मारे थप्पड़, मामला दर्ज
 

विज्ञापन
Groom returned without bride in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सभी की मौजूदगी में लड़के के पिता और उसके पुत्र से महिला के साथ की फोटो दिखा इस बारे में पूछा। इस पर दूल्हे का पिता साफ मुकर गया और कहा कि यह महिला उसकी बेटी जैसी है लेकिन वधू पक्ष के कुछ लड़कों ने दूल्हे और उसके पिता से सख्ती से पूछा तो महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात को स्वीकार कर लिया। अंत में दोनों परिवार के बुजुर्गों और शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में राजीनामा हुआ। इसके बाद बरात को बिना दुल्हन के वापस लौटा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed