{"_id":"5d08626d8ebc3e60b652a849","slug":"amar-ujala-bhavishya-jyoti-programme-in-narnaul-of-haryana-to-honour-meritorious-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में 360 मेधावियों का सम्मान, मेडल और प्रमाण पत्र दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में 360 मेधावियों का सम्मान, मेडल और प्रमाण पत्र दिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भविष्य ज्योति कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के नारनौल में अमर उजाला और नेशनल यूनिवर्सिटी जयपुर की ओर से भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 360 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
2 of 5
भविष्य ज्योति कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने 12वीं के आर्ट, साइंस, कामर्स के मेधावियों को मेडल, सर्टिफिकेट देकर साथ ही बेटियों को अपने निजी कोष से शगुन देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में शिक्षामंत्री ने कहा जीवन में संघर्ष बेहद जरूरी है। बिना संघर्ष के सफलता का अर्थ नहीं है। अपने जीवन के जेल में बिताए दिनों को साझा करते हुए कहा कि हमें अपने कर्म पर विश्वास रखना चाहिए। अगर किसी बेटी की पढ़ाई में बाधा हो तो कॉल करें। शिक्षामंत्री होने के नाते फर्ज निभाते हुए मैं उनकी पढ़ाई पूरी कराऊंगा।
3 of 5
भविष्य ज्योति कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को करियर काउंसिलिंग के साथ माता-पिता के स्नेह की जरूरत है। विद्यार्थी जीवन में आलस नहीं होना चाहिए। सरकारी स्कूलों में पांच साल में शिक्षा का स्तर सुधरा है। रिजल्ट में 20 प्रतिशत तक का सुधार आया है। हरियाणा बोर्ड में टॉप 5 स्थान सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हासिल किए। माता-पिता ही अपने बच्चे के पहले अध्यापक होते हैं। आज भागदौड़ भरी जिंदगी में मां-बाप के पास समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भविष्य ज्योति कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। उनकी समस्याओं को जानना चाहिए। उनका निदान करने का प्रयास करना चाहिए। आज के समय में विद्यार्थी खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. सुधीर शर्मा, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीष गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर अश्विनी कुमार ने मेधावियों को करियर के टिप्स दिए। उन्होंने जेएनयू में उपलब्ध पाठ्यक्रमों और यूनिवर्सिटी कैंपस के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
5 of 5
भविष्य ज्योति कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सांगवान ने मेधावियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी हिमांशु गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार मेहता, जेपी यादव, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद कौशिक, प्रदीप कौशिक, शिक्षामंत्री के मीडिया सलाहकार राजेश यादव, नवीन कौशिक सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।