फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायु का असरः पंजाब में झूम के बरसे बदरा, तपता बठिंडा हुआ जलमग्न, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 18 Jun 2019 07:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/लुधियाना/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Weather Updates, Raining due to air cyclones in Punjab
जलमग्न हुआ बठिंडा शहर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में पिछले कई दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को प्रचंड ठंड से राहत जरूर दी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम सुहाना हो चला है। गर्मी से लोग बेहाल थे लेकिन अब बादल झूम के बरस रहे हैं।

Weather Updates, Raining due to air cyclones in Punjab
झमके बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला

बठिंडा में देर रात तेज आंधी के बाद दो घंटे तक हुई बारिश से शहर के मुख्य सिरकी बाजार, मिनी सचिवालय के समीप रोड पर पानी जमा हो गया। सिरकी बाजार में जमा तीन से चार फुट पानी के कारण मंगलवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। वहीं बरसात से हीरा चौक के पास स्थित एक जिम की छत गिर गई हालांकि छत गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन जिम में रखा समान मलबे में दब गया।

Weather Updates, Raining due to air cyclones in Punjab
- फोटो : अमर उजाला

बारिश से तापमान में एकदम गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने 28 एमएम बरसात रिकॉर्ड की। जिले का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है। वहीं फिरोजपुर के गांव बजीदपुर में मंगलवार सुबह 10.30 बजे अचानक बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Updates, Raining due to air cyclones in Punjab
- फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार निशान सिंह पुत्र महिंदर सिंह सुबह खेतों में काम कर रहा था। सुबह साढ़े दस बजे बिजली गिरने का धमाका हुआ।  उसके कपड़े जल गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण डर गए। निशान सिंह को उठाकर अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुक्तसर में सोमवार रात भर हुई जोरदार बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के हालात हो गए।

विज्ञापन
Weather Updates, Raining due to air cyclones in Punjab
- फोटो : अमर उजाला

रात करीब दस बजे शुरू हुई बारिश सुबह करीब छह बजे तक जारी रही। इससे शहर की कई गलियां व बाजार जलमग्न हो गए। लुधियाना में भी बरसात ने गर्मी से आम जनता को भारी राहत दी है। लुधियाना में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है तो सबसे ज्यादा बादल बठिंडा में बरसे हैं। यहां पर 28 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed