फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, कोख के बच्चों का कातिल निकला ये भाजपा नेता

Thu, 23 Jul 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुरानी(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुरानी(पंचकूला) Updated Thu, 23 Jul 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन

देखिए, कोख के बच्चों का कातिल निकला ये भाजपा नेता

bjp leader arrested doing sex testing and female foeticide
एक तरफ पीएम मोदी बेटियों को बचाने की बात करते हैं, वहीं, उनकी पार्टी के नेता कोख में बच्चों का कत्ल कर रहे हैं। देखिए, ऐसे नेता जी को?

देखिए, कोख के बच्चों का कातिल निकला ये भाजपा नेता

bjp leader arrested doing sex testing and female foeticide

हरियाणा के पंचकूला में रायपुरानी कस्बे में एक भाजपा नेता को भाजपा नेता को गर्भपात का धंधा कराने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी नेता का नाम मनोज शर्मा बताया जा रहा है और वे भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव गढ़ी कोटाहा में मनोज के क्लिनिक पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को प्रेग्नेंसी जांचने की किट, सीरिंज और भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं भी मिलीं।

देखिए, कोख के बच्चों का कातिल निकला ये भाजपा नेता

bjp leader arrested doing sex testing and female foeticide

पुलिस के साथ पहुंचीं जिला उप-सिविल सर्जन सरोज अग्रवाल व जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी सारिका मलिक ने बताया कि मनोज के खिलाफ शिकायत मिली ‌थी। पुलिस ने जाल बिछाते हुए डमी मरीज को भेजा और गर्भपात का सौदा तय हुआ। मौका मिलते ही पूरी तैयारी के साथ छापा मारकर आरोपी मरीज को दबोच लिया गया। पूछताछ में मनोज ने बताया कि वह क्लिनिक के अलावा घर पर जाकर भी गर्भपात का कुकृत्य करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, कोख के बच्चों का कातिल निकला ये भाजपा नेता

bjp leader arrested doing sex testing and female foeticide
छापा मारने आए अफसरों ने बताया कि आरोपी के क्लीनिक व घर में इतनी गंदगी थी कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल था। लगभग तीन घंटे तक चली जांच में आरोपी मौके पर कोई डिग्री नहीं दिखा सका। आरोपी मनोज ने मौके पर बिहार से प्राप्त एक रजिस्ट्रेशन की कॉपी दिखाई, लेकिन जांच में सामने आया कि इस रजिस्ट्रेशन के मुताबिक उसने महज बारह वर्ष की उम्र में ही डॉक्टरी की पढ़ाई कर ली थी।
विज्ञापन

देखिए, कोख के बच्चों का कातिल निकला ये भाजपा नेता

bjp leader arrested doing sex testing and female foeticide

अधिकारियों का कहना है कि मनोज के क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन फर्जी है और पुलिस यह रजिस्ट्रेशन करने वाले की तलाश करेगी, ताकि उस पर भी कार्रवाई की जा सके। अफसरों ने यह भी बताया कि जांच के दौरान आरोपी मनोज बार-बार यही दोहराता रहा कि वह अब यह काम नहीं करता है। वह भाजपा में सेवा करता है व उसके पास मिली कोई दवा गलत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed