फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक का डर्टी प्लान: पंजाब को दहलाने की साजिश! ऐसे BSF ने किया नाकाम, बैग में घातक हथियारों का जखीरा मिला

Fri, 28 Oct 2022 06:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
BSF got a bag full of Weapon from Indo Pak border in Punjab
बरामद हथियारों का जखीरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम कर दिया। पाक आतंकियों ने आधुनिक घातक हथियारों से भरा बैग अपने साथियों तक भेजने की कोशिश की। मगर बीएसएफ ने यह जखीरा पकड़ कर नापाक इरादों को नष्ट कर दिया। बैग में तीन एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल, तीन मिनी एके-47 राइफल, 18 मैगजीन व 200 कारतूस मिले हैं।

BSF got a bag full of Weapon from Indo Pak border in Punjab
बीएसएफ ने पकड़ी हथियारों की खेप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हथियारों का यह जखीरा पंजाब के फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी जगदीश के नजदीक की है, जिस किसान के खेत से बैग मिला है, बीएसएफ उससे गहन पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पाक ड्रोन की मूवमेंट देखी गई थी। तभी से उक्त जगह पर सर्च अभियान चल रहा था।

BSF got a bag full of Weapon from Indo Pak border in Punjab
बरामद एके-47। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 28 सितंबर को पाक ड्रोन ने एके-47 राइफल गांव आरिफके में और 23 अगस्त को ममदोट स्थित बीओपी जोगिंदर के नजदीक दो एम-3 राइफल, चार मैगजीन, तीन एके-47 राइफल, मैगजीन छह, दो पिस्तौल की खेप गिराई थी। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह बीएसएफ बटालियन-136 के जवान सरहद पर फेंसिंग के पास गश्त कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSF got a bag full of Weapon from Indo Pak border in Punjab
बरामद पिस्तौल और कारतूस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्हें जीरो लाइन के नजदीक भारतीय क्षेत्र में खेत के अंदर पड़ा एक बैग दिखाई दिया। इसके संबंध में जवानों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। बैग खोल कर देखा तो उसमें तीन एके-47 राइफल, तीन पिस्तौल, तीन मिनी एके-47 राइफल, 18 मैगजीन व 200 कारतूसों (100 कारतूस राइफल व 100 कारतूस पिस्तौल की हैं) की खेप बरामद हुई।

विज्ञापन
BSF got a bag full of Weapon from Indo Pak border in Punjab
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल

यह खेप तस्करों के माध्यम से पंजाब में बैठे आतंकी व कुख्यात तस्करों तक पहुंचाई जानी थी। पंजाब के अधिकांश तस्करों के पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से गहरे संबंध हैं। इससे पहले कई बार पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में हथियारों की खेप बरामद की गई है। 2019 में पहली बार पाकिस्तानी आतंकियों ने ड्रोन से भारत में हथियारों की खेप गिराने का सिसिला शुरू किया और यह अब भी जारी है। कई बार बीएसएफ जवान इन ड्रोनों को मार गिरा चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed