फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2018 के 4 बड़े रेप केस, जिनमें हुई दरिंदगी ने देश भर को झकझोरा...3 में पीड़िता की मौत

Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bye Bye 2018, New Year 2019, Rewari Gangrape, Rape Cases in Haryana
rape - फोटो : PTI
कहीं बच्ची के साथ, तो कहीं किशोरी के साथ दरिंदगी हुई और उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा। पढ़ें, हरियाणा में हुए वो 4 रेप केस, जो साल 2018 में देश भर में गूंजे और जिनमें 3 केसों में पीड़िता की मौत हुई।
Bye Bye 2018, New Year 2019, Rewari Gangrape, Rape Cases in Haryana
रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपी
रेवाड़ी गैंगरेप
12 सितंबर 2018 को कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को किडनैप करके आरोपी पकंज, मनीष, निशु ने कनीना में उसके साथ गैंगरेप किया। इस बीच छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार भी कराया, पर उसकी हालत में थोड़ा सुधार होने पर आरोपी उसे कनीना बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए। वारदात के दूसरे दिन जीरो एफआईआर दर्ज की गई। दो दिन बाद एसआईटी का गठन किया गया। काफी जद्दोजहद के बाद तीनों को पकड़ लिया गया। कोठडे़ के मालिक दीनदयाल और डॉ. संजीव को भी आरोपी बनाया गया। 15 अक्तूबर को आरोपियों के खिलाफ 594 पेज का चालान पेश किया गया। 38 लोगों को जांच में शामिल करके गवाह बनाया गया। अब केस कोर्ट में विचाराधीन है।
Bye Bye 2018, New Year 2019, Rewari Gangrape, Rape Cases in Haryana
जींद गैंगरेप
जींद गैंगरेप
कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद की रहने वाली लड़की 9 जनवरी 2018 को ट्यूशन पढ़ने निकली। 12 जनवरी को उसका शव जींद के बूढ़ाखेड़ा गांव के पास नहरी की पटरी के पास मिला था। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के साथ तीन से चार युवकों ने पहले गैंगरेप किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में सख्त चीज डाल दी, जिससे उसका लिवर फट गया। छात्रा के शव पर कई जगह कट के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि उसने हैवानों का मुकाबला करने की कोशिश की थी। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दरिंदों ने छात्रा को पानी में डुबोकर भी प्रताड़ित किया। 17 जनवरी को उस युवक की लाश भी मिल गई, जो लड़की के साथ ही गायब हुआ था। अब केस कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bye Bye 2018, New Year 2019, Rewari Gangrape, Rape Cases in Haryana
यमुनानगर में बच्ची से रेप
यमुनानगर रेप
4 जून 2018 में युवक ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के बेलगढ़ स्थित फार्म हाउस में रहने वाले प्रवासी मजदूर की 7 साल की बच्ची की दुराचार के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। पेड़ की टहनियां काटकर उसे शव के ऊपर डालकर छिपा दिया। शव अर्धनग्न अवस्था में था। कपड़े दूर पड़े थे और प्राइवेट पार्ट पर भी काफी खून लगा था। पुलिस ने फार्म हाउस में ही 10 साल से काम कर रहे आरोपी पशु चिकित्सक के हेल्पर देवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने बच्ची को घोड़े को काबू करने के लिए लगाया जाने वाला इंजेक्शन बच्ची को लगाकर बेहोश किया और तीन बार रेप करने के बाद पहचान उजागर होने के डर से चाकू से गला काटकर बच्ची की हत्या कर दी थी। अब केस कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Bye Bye 2018, New Year 2019, Rewari Gangrape, Rape Cases in Haryana
पानीपत रेप
पानीपत रेप
जनवरी 2018 में लोहड़ी पर  पानीपत में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हवस बुझाने के बाद बच्ची को मार दिया गया। ये घिनौना कांड उस जमीन पर अंजाम दिया गया, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस धरती से 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कर झोली फैलाकर देश से बेटियों की भीख मांगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दरिंदों ने बच्ची की मौत के बाद भी दुराचार किया। इसके बाद बच्ची को नग्न अवस्था में गांव के वाल्मीकि चौपाल के पास गंदे पानी में फेंक दिया। बच्ची अपनी मां के छोड़ने के बाद नानी के पास रहती थी। मतलौडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिश्ते में मृतका के मामा और नाना लगते थे। एक का नाम प्रदीप है और दूसरे का सागर। अब केस कोर्ट में विचाराधीन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed