फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काफी हॉट है बिग बॉस12 का 'मास्टरमाइंड' रोमिल चौधरी, पेशे से वकील, देखते रह जाएंगे तस्वीरें

Mon, 31 Dec 2018 09:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Bolywood, bigboss grand finale romil chaudhary and karanveer bohra has eliminated
रोमिल चौधरी

 बिग बॉस 12 का फिनाले शुरू हो गया है। इस सीजन पांच कंटेस्टेंट्स फिनाले तक पहुंचे। हालांकि रोमिल चौधरी घर से बेघर हो गए। बिग बॉस के इस सीजन में छाए रहे रोमिल चौधरी कौन हैं और क्या करते हैं आइए जानते हैं...

Bolywood, bigboss grand finale romil chaudhary and karanveer bohra has eliminated
रोमिल चौधरी

रोमिल चौधरी बिग बॉस के इस सीजन अपने अक्खड़ स्वभाव की वजह से चर्चा में रहे। कई बार रोमिल ने गलत भाषा का उपयोग भी किया। पूरे सीजन रोमिल की लड़ाई सबसे ज्यादा सुरभि और श्रीसंत से हुई। वहीं रोमिल चौधरी सोमी खान को अपना अच्छा दोस्त मानते थे। लेकिन ये दोस्ती भी ज्यादा नहीं चल सकी।

Bolywood, bigboss grand finale romil chaudhary and karanveer bohra has eliminated
रोमिल चौधरी

रोमिल चौधरी मूलतः हरियाणा के रहने वाले हैं। रोमिल करनाल जिले के तरावड़ी के वार्ड नंबर चार में रहते हैं। शो में उनकी एंट्री पुलिसकर्मी निर्मल सिंह के साथ हुई थी। हालांकि पुलिसकर्मी निर्मल सिंह पहले ही घर से बेघर हो चुके हैं। रोमिल चौधरी ने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा हासिल की है। अब वो वकालत को बतौर पेशा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bolywood, bigboss grand finale romil chaudhary and karanveer bohra has eliminated
रोमिल चौधरी
रोमिल चौधरी पिछले पांच साल से बिग बॉस का ऑडिशन दे रहे थे। इस बार उन्हें पता चला कि जोड़ीदार के साथ मिलकर ऑडिशन दे सकते हैं। उन्होंने कई जोड़ीदार तलाश किए, लेकिन आखिर में उन्हें सबसे उपयुक्त जोड़ीदार उनका दोस्त हेडकांस्टेबल 38 वर्षीय निर्मल नजर आए। दिलचस्प बात है कि निर्मल ने पहले रोमिल के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, फिर रोमिल ने समझाया कि वकील व पुलिसवाले की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाएगी तो राजी हो गए।

 
विज्ञापन
Bolywood, bigboss grand finale romil chaudhary and karanveer bohra has eliminated
रोमिल चौधरी

इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर दोनों वीडियो बनाई और उसे ऑडिशन के लिए भेज दिया। 56 लाख वीडियो में से उनकी वीडियो को चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।बता दें कि बिग बॉस 12 की शुरुआत 16 सितंबर को हुई थी और शो को लेकर फैंस काफी बेताब थे। इस बार भी सलमान खान ही इस शो को होस्ट रहे। ये कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में 100 दिन तक रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed