फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी ने सेल्यूट कर विदा किया, मां ने शहीद बेटे का माथा चूम कही ऐसी बात, सबके आंसू निकले

Sun, 30 Dec 2018 09:33 AM IST
खुशबू गोयल हनी, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
हनी, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 30 Dec 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Martyr Cremation, Indian Navy Soldier Naveen Funeral in Charkhi Dadri of Haryana
शहीद नवीन का अंतिम संस्कार
शहीद पति को पत्नी ने सेल्यूट किया और मां ने बेटे का माथा चूमकर उसे अंतिम विदाई दी। इस दौरान दोनों ने ऐसी बात कही, सुनकर पिता-भाई के आंसू बहने लगे। कोच्चि के नौसैन्य अड्डे पर एयरक्राफ्ट हैंगर गिरने से हरियाणा में चरखी दादरी जिला निवासी नवीन शहीद हो गए थे।
Martyr Cremation, Indian Navy Soldier Naveen Funeral in Charkhi Dadri of Haryana
शहीद नवीन का अंतिम संस्कार
नवीन का शव शनिवार सुबह गांव चांगरोड पहुंचा तो तिरंगे में लिपटे बेटे को देखकर मां लक्ष्मी की आंखें छलछला उठीं। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि फक्र है तुझ पर, तूने शहादत देकर मेरी कोख का मान बढ़ाया।
Martyr Cremation, Indian Navy Soldier Naveen Funeral in Charkhi Dadri of Haryana
शहीद नवीन का अंतिम संस्कार
वहीं शहीद की पत्नी आरती ने भी हाथ जोड़कर पति को नमन किया और उसकी शहादत को सलाम किया। शहीद की पत्नी ने कहा कि वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। हालांकि पति की कमी पूरी नहीं हो पाएगी, लेकिन पति पर गर्व है। शहीद की अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ गांव के श्मशान घाट में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Cremation, Indian Navy Soldier Naveen Funeral in Charkhi Dadri of Haryana
शहीद नवीन का अंतिम संस्कार
शहीद के बड़े भाई अनित ने चिता को मुखाग्नि दी। नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर दुष्यंत ने बताया कि नवीन काफी सरल स्वभाव का था और अपने काम में ही मशगूल रहता था। नवीन 2008 में नौसेना में भर्ती हुए थे और उनकी मौजूदा पोस्टिंग केरल के कोच्चि में थी। गत 27 दिसंबर को नौसेना अड्डे पर एयरक्राफ्ट का हैंगर गिरने से नवीन शर्मा और राजस्थान के भरतपुर निवासी अजीत सिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
Martyr Cremation, Indian Navy Soldier Naveen Funeral in Charkhi Dadri of Haryana
शहीद नवीन का अंतिम संस्कार
शहीद के बड़े भाई अनित और छोटे भाई प्रवीन ने बताया कि हादसा 27 दिसंबर को हुआ है, जबकि उनकी नवीन से 25 दिसंबर की शाम को ही वीडियो कॉल पर बात हुई थी। अनित ने बताया कि नवीन ने उस दौरान वीडियो कॉल कर मां लक्ष्मी देवी, भतीजे व उन दोनों भाईयों से भी बातचीत की थी। करीब दो माह पहले ही नवीन गांव से छुट्टी काटकर कोच्चि लौटा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed