{"_id":"60b4849de20e151a7c5b0ff6","slug":"haryana-police-get-information-about-kala-jathedi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सागर हत्याकांड: सुशील कुमार की गिरफ्तारी से हरियाणा पुलिस को मिली आस, क्या पकड़ में आएगा सात लाख का इनामी बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सागर हत्याकांड: सुशील कुमार की गिरफ्तारी से हरियाणा पुलिस को मिली आस, क्या पकड़ में आएगा सात लाख का इनामी बदमाश
Mon, 31 May 2021 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 31 May 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
सात लाख का इनामी बदमाश काला जठेड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर की हत्या में ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा के सात लाख के इनामी बदमाश काला जठेड़ी के बारे में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। काला जठेड़ी तीन महीने पहले ही फरीदाबाद से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था और अब वह मलयेशिया व दुबई में घूम रहा है। इस समय काला जठेडी के पास ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कमान है और वह इन दोनों जगहों से गैंग चला रहा है। पुलिस विदेश में काला जठेड़ी की सही लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। सोनीपत के जठेड़ी गांव का रहने वाला काला जठेड़ी तीन महीने पहले ही फरीदाबाद से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। उसके बाद उस पर सात लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। अब पहलवान सागर की हत्या में सुशील कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके काला जठेड़ी से संबंध उजागर हुए तो उसके सहारे काला जठेड़ी को लेकर काफी अहम जानकारियां भी पुलिस को मिली हैं।
wrestler sushil kumar
- फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से
पुलिस कस्टडी से भागने के बाद काला जठेड़ी विदेश में पहुंच गया था। वह पहले दुबई गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके दुबई में होने की जानकारी पहले पुलिस को मिली थी, लेकिन पुलिस को वहां उसकी सही लोकेशन नहीं मिल सकी थी।
wrestler sushil kumar
- फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से
अब पुलिस को काला जठेड़ी के मलयेशिया में होने के बारे में पता चला है। यह भी सुशील के सहारे ही पुलिस को पता चला है। लेकिन उसे भी वहां उसकी सही लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील कुमार, काला जठेड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, राजू बसौदी पूरी योजना के तहत गैंग को चलाते हैं। इनमें से एक बदमाश गैंग चलाने के लिए बाहर जरूर रहता है। जहां लॉरेंस बिश्नोई पहले ही जेल में बंद था और राजू बसौदी थाईलैंड में बैठकर गैंग चला रहा था। वहीं उसके पकड़े जाने के बाद गैंग को चलाने के लिए काला जठेड़ी पुलिस कस्टडी से भाग गया और अब उसने गैंग की कमान संभाली हुई है।
विज्ञापन
sushil kumar arrested
- फोटो : अमर उजाला
काला जठेड़ी की सही लोकेशन के बारे में जानकारी ले रहे हैं, जिसके लिए काम किया जा रहा है। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। - जश्नदीप रंधावा, एसपी