{"_id":"6a81f695622b1be3310b566f","slug":"bodies-of-four-people-including-two-women-found-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-154953-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो महिलाओं समेत चार के फंदे से लटकते मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो महिलाओं समेत चार के फंदे से लटकते मिले शव
विज्ञापन
फोटो-25- रामफेरे। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद के अलग-अलग गांवों में दो महिलाओं समेत चार लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इनमें से तीन घटनाएं पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुईं। दो मामलों में आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में भी एक बुजुर्ग ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग और बाइक मैकेनिक के खुदकुशी करने के मामले में परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
घटना-1
विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पति समेत चार पर प्राथमिकी
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पिढ़इया निवासी सरोजनी (25) की शादी ढाई साल पहले पिहानी कोतवाली क्षेत्र के भुजई निवासी राज बहादुर से हुई थी। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे सरोजनी का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता इतवारी लाल ने बताया कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही कम दहेज लाने को लेकर सरोजनी को प्रताड़ित कर ताने देते थे। शनिवार सुबह सरोजनी के खुदकुशी कर लेने की सूचना पर वह लोग घर पहुंचे तो कमरे का ताला अंदर से बंद मिला। रोशनदान से सरोजनी का शव टुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। पिहानी कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति राज बहादुर, राज बहादुर की मां और उसके भाइयों तोताराम व राजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना-2
फंदे से लटका मिला बाइक मिस्त्री का शव
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के राभा निवासी नरेंद्र (30) महेलिया खेड़ा चौराहे पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। शनिवार सुबह नरेंद्र का शव गांव में ही आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर नरेंद्र परिजन के साथ मौके पर पहुंचे और शव उतरवाकर पुलिस को सूचना दी। पिता ने बताया कि तीन माह पहले ही नरेंद्र की शादी हुई थी। उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से मायके में है। घटना की वजह मालूम होने से मृतक के पिता व परिजन ने इन्कार किया। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदेहास्पद मिलेगा तो जांच की जाएगी। फिलहाल परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। अगर कोई शिकायत करेंगे तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
घटना-3
बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, आधार कार्ड से हुई पहचान
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली निवासी रामफेरे (70) गांव में ही रहकर खेती की देखभाल करते थे। रविवार सुबह उनका शव मुबारकपुर गांव के पास ईंट भट्ठे के निकट पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। पास मिले आधार कार्ड से परिजन को सूचना देकर बुलाया गया। मृतक के भाई रतीराम ने बताया कि रामफेरे की पत्नी और छोटे बेटे की मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा संजीव परिवार समेत सवायजपुर स्थित अपने मकान में रहता है। गांव में रामफेरे अकेले ही रहते थे। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल कोई आरोप सामने नहीं आए हैं। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की बात पता चली है।
घटना-4
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत 11 पर मामला दर्ज
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रैंगाई निवासी हिमांशु गुप्ता की शादी दो मार्च 2025 को लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज निवासी विनोद गुप्ता की बेटी आंचल गुप्ता (25) के साथ हुई थी। हिमांशु हरदोई में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रविवार को संदिग्ध हालात में आंचल की मौत हो गई। पति का दावा है कि आंचल ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पिता विनोद का कहना है कि जब वह गांव पहुंचे तो आंचल का शव बेड पर पड़ा हुआ था। गले में रस्सी कसने के निशान थे लेकिन मौके पर रस्सी या कोई कपड़ा नहीं था। आरोप लगाया कि ससुरालीजन 20 लाख रुपये और बोलेरो की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि विनोद गुप्ता की शिकायत पर पति हिमांशु, सास गीता, ससुर अशोक, जेठ सुधांशु, जेठानी लक्ष्मी, ननद सपना, जेठ पुनीत गुप्ता, ननद अलका, पूनम, नंदोई कुलदीप और अरुण के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।