फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bustle returns to the bullion market amidst fluctuations in gold and silver prices.

Hardoi News: सोने-चांदी के उतार-चढ़ाव के बीच सर्राफा बाजार में लौटी रौनक

Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bustle returns to the bullion market amidst fluctuations in gold and silver prices.
हरदोई। सोने-चांदी के दामों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच सर्राफा बाजार में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। पिछले कुछ दिनों में भले ही सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई हो लेकिन ऐसा नहीं है कि ज्वेलर्स की दुकानों पर ग्राहकी कम हुई हो। आगामी दिनों में होने वाले शादी-विवाह के सीजन और त्योहारों को देखते हुए लोग आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। जुलाई में जहां एक तरफ सोने के दामाें में कमी आई थी। वहीं अगस्त में एक बार फिर से दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 24 कैरेट का सोना जो बीते माह 1.45 लाख रुपये तक आ गया था अब फिर से बढ़कर 1.53 लाख के करीब हो गया है। इसके चलते 18 कैरेट और 22 कैरेट के सोने में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि दाम में बढ़ोतरी का असर ग्राहकी पर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

ज्वेलर्स की दुकानों पर लोग अपने मुताबिक सोने और चांदी के गहने खरीद रहे हैं। गोपाल ज्वेलर्स के संतोष कुमार टंडन ने बताया कि 18 कैरेट सोना 1,14,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,40,150 रुपये प्रति 10 ग्राम का है। इसके बने गहने पर मेकिंग चार्ज लगाकर बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहालग और त्योहारों की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार
आने वाले दिनों में शुरू हो रहे शादी-विवाह के सीजन और प्रमुख त्योहारों को देखते हुए सर्राफा दुकानों में ग्राहकों की भारी आवाजाही देखी जा रही है। लोग न सिर्फ शादी-ब्याह के लिए नए डिजाइन के गहने बनवा रहे हैं बल्कि एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में तेजी के बावजूद मांग में कमी नहीं आई है बल्कि त्योहारी सीजन की शुरुआत से बाजार को और गति मिली है।


सोने में निवेश के चलते भी मांग बढ़ी
साेने के दामाें में उतार चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में कई ग्राहक सोने को एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश मानकर भी कीमतों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बाजार जानकारों का मानना है कि अन्य निवेश माध्यमों के मुकाबले सोने में अनिश्चितता के दौर में भी बेहतर रिटर्न की गुंजाइश रहती है जिससे निवेशक और आम ग्राहक दोनों ही सोने-चांदी की खरीद में गहरी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed