फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Independence Day celebrated with enthusiasm in educational institutions.

Hardoi News: शिक्षण संस्थानों में जोश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Sun, 16 Aug 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with enthusiasm in educational institutions.
फोटो 18: सराय मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार देतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भ
हरदोई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक उल्लास, देशभक्ति और आन-बान-शान के साथ मनाया गया। विद्यालयों व महाविद्यालयों में सुबह से ही भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति गीतों की गूंज रही।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के पश्चात छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये देश की आजादी के वीर शहीदों को नमन किया। शुरुआत प्रभात फेरियों से हुई, जहां हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों में संस्था प्रमुखों और मुख्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर हो उठा।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएन यादव ने, महर्षि विवेकानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल के रात प्रताप राठौर ने ध्वजारोहण किया। बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशिका डॉ. कीर्ति सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती कनुप्रिया सिंह ने ध्वजारोहरण किया। प्राथमिक विद्यालय भटेउरा में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू देवकी माधव हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज, तिरिया जगदीशपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न कार्यक्रम हुए। जेके पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किंगसन वेलफेयर इंग्लिश स्कूल सराय थोक पश्चिम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्या देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धन्नू पुरवा रोड में बच्चों की ओर से ध्वजारोहरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रबंधक सुभाष चंद्र, प्रधानाचार्य विभा मिश्रा मौजूद रहीं।
आर्य कन्या महाविद्यालय में ध्वजारोहण व राष्ट्र गान के बाद प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा ने उच्च शिक्षा अधिकारी का संदेश पढ़कर सुनाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय तत्योरा में इनर व्हील शक्ति वाहिनी के सदस्यों ने बच्चों के साथ झंडारोहण किया। प्रेसिडेंट निशा बाजपेई, प्रधानाध्यापिका मिथिलेश कुमारी मौजूद रहीं। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में विद्यालय की संरक्षिका पूर्णिमा सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. जेबी गोगोई ने ध्वजारोहरण किया। महर्षि विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने तहसील में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय सराय मारूफपुर में बच्चों को उपहार में पेंसिल रबर चॉकलेट कॉपियां का वितरण किया गया। ग्राम समर खेड़ा के राम भरोसे इंटर कॉलेज में विद्यालय के संरक्षक सरजू प्रसाद, टी आर एस कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक डॉ. विभा सिंह ने, आई आर इंटर कॉलेज में प्रबंधक बेगम इसरत रसूल ने, सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मुन्ना लाल पाल ने, बप्पा श्री बैजनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ने, भगवानबुद्ध इंटर कॉलेज में कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश कुमार द्विवेदी ने, काशी शिक्षा निकेतन में रामविलास दीक्षित व मैनेजर अश्वनी कुमार अवस्थी ने, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक प्रेम बाबा ने ध्वजारोहण किया।

पाली प्रतिनिधि के अनुसार कासिम अली खान जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक सरताज खां व सरफराज खां ने, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गन्ना सोसायटी के चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्रा, पब्लिक शिक्षा निकेतन में प्रबंधक माया प्रकाश अवस्थी, एनएसडीए मांटेसरी स्कूल में डायरेक्टर एबी सिंह ने, पैराडाइज पब्लिक स्कूल में संरक्षक शांति गुप्ता, पंत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामसेवक, भारतीय इंटर कॉलेज में मैनेजर उत्कर्ष मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। गुरुदेव ज्ञान मंदिर में भी ध्वजारोहण हुआ।
भरावन प्रतिनिधि के अनुसार विश्वनाथ महाविद्यालय नेवादा में सांसद अशोक रावत व भाजपा नेता प्रमोद सिंह ने, रघुनंदन सिंह पी जी काॅलेज सरवा में प्रबंधक धीरज सिंह चौहान ने, बीईओ कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णकुमार त्रिपाठी ने, ओम रामवती कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल अतरौली में प्रबंधक रितिक सिंह ने, दयाशंकर पब्लिक स्कूल जगसरा में सांसद अशोक रावत व प्रधानाचार्य अवधेश त्रिपाठी ने, उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपरगांव में उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कमलाकांत पांडेय ने, उच्च प्राथमिक विद्यालय पवाया में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजीव पांडेय ने, कंपोजिट विद्यालय छतिहा माझगांव में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर ने, शहजादे सिंह पी जी काॅलेज अतरौली में ध्वजारोहण किया गया।

बावन प्रतिनिधि के अनुसर नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज जगदीशपुर में प्रबंधक अनिल वर्मा ने, विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने, विद्यावती पब्लिक स्कूल में मोनू शुक्ला ने, बीआरसी पर स्टाफ कर्मचारियों ने ध्वजारोहरण किया।
हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में प्रबंधक तेजेंद्र शुक्ला, जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक गजेंद्र सिंह चौहान, जीनियस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह चौहान, नेशनल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक वीरपाल सिंह, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, पदमराग सिंह यादव पम्मू, गुरुकुल कॉलेजिएट विद्यालय में प्रबंधक निधि द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक आलोक मिश्रा, आरएन सिंह इंटर कॉलेज दयालपुर में प्रबंधक अमित सिंह ने ध्वजारोहण किया।

पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य निर्भय कुमार ने ध्वजारोहरण किया। सेंट जेवियर्स स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जीजीआईसी में प्रधानाचार्य प्रभा वर्मा, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वार्डन गरिमा वाजपेयी, एचएम यूनिटी स्कूल में साजिद खां, भारतीय विद्यालय में प्रधानाचार्या शैलजा वर्मा, जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक अब्दुल सलीम, दहलिया प्राथमिक स्कूल में अब्दुल कय्यूम, ताहिर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सैफ जैदी, हामिद अली इंटर कालेज में विवेक पंकज, एस्पायर स्कूल में प्रबंधक ताजदार हुसैन, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्या बिंदु सिंह व प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार के पी सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक के पी सिंह ने, डॉ. भीम राव आंबेडकर महाविद्यालय और राम स्वरूप पटेल महाविद्यालय में प्रबंधक सत्य स्वरूप कन्नौजिया ने, नरपति सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने, बीआरसी पर बीईओ संतोष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार केन ग्रोवर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने, महाराजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में डॉक्टर राहुल तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा परिषदीय व निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी में देश प्रेम का जज्बा भरा।
पचदेवरा प्रतिनिधि के अनुसार श्री राम बक्स डिग्री कॉलेज नईबस्ती में प्रबंधक पवन कुमार ने ध्वजारोहरण किया। एस एस पब्लिक नारायणपुर स्कूल में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

बेहटा गोकुल प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक कन्या पाठशाला में ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह व प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने, भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। उमा सिंह गर्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक तेज प्रताप सिंह ने ध्वजारोहरण किया।
टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसार पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार जीनियस पब्लिक स्कूल में समाजसेवी विशाल जायसवाल, मल्लावां पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक हरिपाल सिंह, खैरुद्दीनपुर स्थित मिडलैंड कॉन्वेंट स्कूल में भाजपा नेता राजेश पाठक ने, केहरि इंटर कॉलेज तेंदुआ में प्रधानाचार्य धर्मांगद सिंह ने ध्वजारोहण किया। इलीट कॉलेज ऑफ फार्मेशी शाहपुर गंगा में प्रबंध निदेशक विनीत सिंह, दिब्य कृपाल पीजी कॉलेज गोसवा में प्रबंधक राकेश वर्मा, एसडीएलवी इंटर कॉलेज ईश्वरपुर साई में संचालक फूलचंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया।


बेंहदर प्रतिनिधि के अनुसार पाठशाला द ग्लोबल स्कूल कहली में प्रधानाचार्य गार्गी श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

फोटो 18: सराय मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार देतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भ

फोटो 18: सराय मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार देतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भ

फोटो 18: सराय मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार देतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भ

फोटो 18: सराय मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार देतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भ

फोटो 18: सराय मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार देतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भ

फोटो 18: सराय मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार देतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भ

फोटो 18: सराय मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार देतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भ

फोटो 18: सराय मारूफपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपहार देतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article