उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक बड़ा ही दिलचस्प वाकया सामने आया है। यहां शादी के एक महीने के अंदर ही दुल्हन अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ 15 लाख रुपये के नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने की हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों को यह खबर लगते ही 112 नंबर पर सूचना दी गई। परिजनों ने राजघाट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। यह घटना में क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यूपी: लाखों के जेवरात-नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, पति बोला- 'ये तो लुटेरी निकली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मनीष गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर अधिकारी बाग स्थित मैरेज हाउस पहुंचे। बरात पहुंचने के बाद हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पहले द्वार पूजा उसके बाद जयमाल और फिर दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए।
29 अप्रैल को मनीष के बहुभोज का कार्यक्रम उनके घर पर ही संपन्न हुआ। बीच में दुल्हन की पहली विदाई हुई उसके बाद अभी 4 दिन पहले ही दुल्हन अपने ससुराल आई थी। लेकिन बीते 27 मई को रात में दुल्हन अपने दोस्त और एक अन्य व्यक्ति के साथ रात में फरार हो गई।
इस बारे में दुल्हन के पति मनीष कुशवाहा ने बताया कि रात का वक्त था सारे लोग सोए थे। लेकिन जब सुबह नींद खुली तो पत्नी गंगा गायब थी। जिसकी सूचना हम लोगों ने तत्काल डायल 112 को दी मौके पर पीआरबी के पुलिस भी पहुंचे सीसीटीवी कैमरे देखा तो सारी घटना सामने आई। जिसे हम अपना मान रहे थे, वही लुटेरी निकल गई।
पुलिस को मिली तहरीर
मनीष का कहना है कि गंगा घर से नगद रुपये जेवरात और कपड़े व अन्य सामान सहित कुल करीब 15 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हुई है।