फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोली हत्याकांड: गंगनहर किनारे झाड़ियों में अटकी मिली मासूम बच्ची की लाश, खौफनाक थी वारदात, तस्वीरें

Fri, 28 May 2021 06:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Doli murder case: A girl child's body is found in bushes on the banks of Gangahar
बच्चों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ी में पत्नी की हत्या कर गंगनहर में फेंके गए तीन बच्चों में से एक का शव सिखेड़ा क्षेत्र में गंगनहर से मिल गया, जबकि दो अन्य बच्चों की गंगनहर में तलाश जारी है। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी पति पप्पू को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।



थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ी निवासी महिला की उसी के पति ने चरित्र पर शक के चलते मंगलवार तड़के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में आरोपी ने अपने तीन बच्चों को भी गंगनहर में फेंक दिया था। हत्यारोपी पति को पुलिस ने बुधवार को उत्तराखंड के लक्सर से बरामद कर लिया, जिसने पूछताछ में तीनों बच्चों को कम्हेड़ा के निकट गंगनहर में फेंकने की जानकारी दी थी। पुलिस गंगनहर में पीएसी के गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कर रही थी। वहीं गुरुवार शाम सिखेड़ा क्षेत्र में डेढ़ साल की मासूम बच्ची हर्षिता का शव गंगनहर किनारे झाड़ियों में अटका मिला, जिसे पुलिस ने पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Muzaffarnagar Doli murder case: A girl child's body is found in bushes on the banks of Gangahar
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं, दो अन्य लापता बच्चों का अभी सुराग नहीं लगा है, जिनकी बरामदगी के लिए गोताखोर लगातार गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। 

Muzaffarnagar Doli murder case: A girl child's body is found in bushes on the banks of Gangahar
गंगनहर में बच्चों की तलाश करते लोग। - फोटो : amar ujala

उधर, हत्यारोपी पति पप्पू को पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Doli murder case: A girl child's body is found in bushes on the banks of Gangahar
बच्चों के साथ पप्पू का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि पत्नी की हत्या के बाद उसे तीनों मासूम बच्चों की देखभाल को लेकर डर सता रहा था, कि जेल जाने के बाद उनकी परवरिश कौन करेगा। इसी के चलते वह तीनों बच्चों को लेकर सीधा कम्हेड़ा गंगनहर पर पहुंचा और उन्हें एक-एक कर अपने हाथों से उठाकर गंगनहर के गहरे पानी में फेंक दिया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar Doli murder case: A girl child's body is found in bushes on the banks of Gangahar
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
इसके बाद आरोपी उत्तराखंड के लक्सर में जाकर छिप गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। एसएसपी ने बताया कि गोताखोर दोनों बच्चों की तलाश में जुटे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed