फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aman Chaudhary arrested from Dhanghata in Sant Kabir Nagar; arrest of all nine accused completed.

शिवकुमार हत्याकांड : नौवां आरोपी गिरफ्तार, ऑटो चालक था अमन

Mon, 17 Aug 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Aman Chaudhary arrested from Dhanghata in Sant Kabir Nagar; arrest of all nine accused completed.
- संतकबीरनगर के धनघटा से पकड़ा गया अमन चौधरी, सभी नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी
विज्ञापन



सिकरीगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को नौवें और अंतिम आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पिपरहीं गांव निवासी ऑटो चालक अमन चौधरी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे धनघटा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को रविवार को स्पेशल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, आठ अगस्त को शिवकुमार तिवारी को ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां से आरोपी उन्हें अपने साथ हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कॉलेज के पीछे ले गए और तलवार से वार कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने नामजद और वांछित आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अमन चौधरी वारदात के बाद से भागा हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि हत्याकांड में वांछित सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



आरोपियों के घर पर सन्नाटा, पीड़ित के घर जुटे रिश्तेदार
वारदात के बाद से ही आरोपियों के घर पर सन्नाटा पसरा है। वहीं शिवकुमार तिवारी के घर पर उनके बेटे आदित्य के साथ नाते-रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ जुटी हुई है। परिवार में घटना को लेकर गम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed