फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Couple assaulted while trying to resolve a dispute; FIR registered against 12 people.

Gorakhpur News: विवाद शांत कराने पहुंचे दंपती से मारपीट, 12 पर प्राथमिकी

Mon, 17 Aug 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 17 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Couple assaulted while trying to resolve a dispute; FIR registered against 12 people.

विज्ञापन
भगवानपुर। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित बंजारा टोला में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करना दंपती को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद शांत कराने पहुंची महिला और उसके पति के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंजारा टोला निवासी आशिया खातून ने बताया कि पड़ोसी शादाब और हद्दीश इश्हाक के बीच एक माह पहले युवती को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। आरोप है कि 14 अगस्त की शाम दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। शोर सुनकर आशिया अपने पति मंसूर अली के साथ बीच-बचाव करने पहुंचीं। इसी दौरान इश्हाक पक्ष के लोगों ने दोनों से मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि इश्हाक समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed