{"_id":"60af82f08ebc3e13a05ffd8c","slug":"up-crime-a-man-was-murdered-his-wife-on-suspicion-of-having-illegal-relations-in-muzaffarnagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: खुल गया डोली की हत्या का राज, पति ने कबूला जुर्म, मासूम बच्चों को गंगनहर में फेंकने के पीछे बताई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्वीरें: खुल गया डोली की हत्या का राज, पति ने कबूला जुर्म, मासूम बच्चों को गंगनहर में फेंकने के पीछे बताई ये बड़ी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 May 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के साथ पप्पू का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में गांव बसेड़ी में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी पति ने अपने तीनों मासूम बच्चे भी कम्हेड़ा के पास गंगनहर में फेंक दिए थे। उत्तराखंड के कस्बा लक्सर से गिरफ्तार हत्यारोपी के खुलासे के बाद पुलिस व पीएसी के गोताखोर गंगनहर में तीनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ी में मंगलवार तड़के करीब पांच बजे घर में सोई डोली की उसके पति पप्पू ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों सानिया (5 वर्ष), वंश (3 वर्ष) व बेटी डेढ़ वर्षीय हर्षिता को लेकर घर से फरार हो गया था। मंसूरपुर के गांव जीवना निवासी डोली के पिता ओमबीर ने दामाद पप्पू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं इसके बाद पुलिस आरोपी पप्पू की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह थाना पुलिस ने हत्यारोपी पप्पू को उत्तराखंड के लक्सर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद उसे तीनों मासूम बच्चों की देखभाल को लेकर डर सता रहा था, कि जेल जाने के बाद उनकी परवरिश कौन करेगा। इसी के चलते वह तीनों बच्चों को लेकर सीधा कम्हेड़ा गंगनहर पर पहुंचा और उन्हें एक-एक कर अपने हाथों से उठाकर गंगनहर के गहरे पानी में फेंक दिया।
3 of 5
बच्चे का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
वहीं थाने में लाकर की गई पूछताछ में आरोपी ने पत्नी डोली की हत्या के बाद अपने तीनों बच्चों को भी गांव कम्हेड़ा के पास गंगनहर में फेंकने की जानकारी दी, जिससे पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्चों की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद तुरंत पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर कम्हेड़ा के पास गंगनहर में बच्चों की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन अभी तक बच्चों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
5 of 5
घटना के बारे में जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इन्होंने कहा...
सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद तीनों बच्चों को गंगनहर में फेंकने की जानकारी दी है। बच्चों की गंगनहर में तलाश कराई जा रही है। पूछताछ में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या करने और देखरेख न होने के डर से बच्चों को गंगनहर में फेंकने की बात सामने आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।