{"_id":"6a82222d528719600007f5eb","slug":"accused-in-mumtazs-murder-arrested-in-encounter-kanpur-news-c-362-1-ka11025-154287-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुमताज का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुमताज का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(भीतरगांव)कानपुर। साढ़ क्षेत्र के देवषढ़ गांव में बीते सात अगस्त की रात घर में घुसकर मुमताज की हत्या कर लूटपाट करने वाले मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने रविवार तड़के कुंदौली दंगल मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह बोला, गोवा घूमने की आखिरी इच्छा पूरी हो गई। गोली तो पड़नी ही थी।
पुलिस के अनुसार वह बाइक से अपने घर रुपये लेने आ रहा था। चेकिंग में जुटी पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन मनबढ़ ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। हालांकि, आरोपी के चेहरे पर रिश्ते के भाई की हत्या का जरा सा भी मलाल नहीं दिखा। गोली लगने के बाद पुलिस आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंची तो उसने अस्पताल कर्मियों से हंस कर कहा कि गोवा घूमने की बहुत इच्छा थी, वो भी पूरी हो गई। वहीं से आ रहा हूं।
आरोपी शोयल खान उर्फ रानू की पुलिस से रविवार तड़के करीब 3:30 बजे मुठभेड़ हुई। करीब चार बजे पुलिस उसे भीतरगांव सीएचसी लेकर पहुंची। अस्पताल कर्मियों के मुताबिक घटना के बाद ऐसा लग ही नहीं रहा था कि आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है और उसने इतना बड़ा कांड किया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि शोयल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
--
बोला, हत्या की है... जेल तो जाना ही है
अस्पताल कर्मियों के मुताबिक पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर आई तो उसे स्ट्रेचर पर लिटाया गया। आरोपी बोला, जलन हो रही है यार, एक सुई लगा दो...बस धीरे से लगाना। इंजेक्शन देने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर कुल्हड़ में चाय दी गई तो मुस्कुराने लगा। बोला, चाय टेस्टी है। ऐसी तो गोवा में भी नहीं मिली। एक कुल्हड़ और पिला दो। बोला, हत्या की है...जेल तो जाना ही था, उसमें क्या। इसके बाद डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी शोयल का अंगूठा लगवाने के लिए नीली स्याही का पैड आगे बढ़ाया तो वह भड़क गया। रौब झाड़ते हुए बोला, मुझे अनपढ़ समझ रखा है क्या? बायोलॉजी पढ़ी है हमने। पहले पेपर पढ़ेंगे तब अंगूठा लगाएंगे।
--
पत्नी बोली, सीने में पड़नी चाहिए थी गोली-
एनकाउंटर के बाद संवाद न्यूज एजेंसी का प्रतिनिधि रविवार सुबह मुमताज के घर पहुंचा। उसकी पत्नी शाहजहां ने कहा शोयल के सीने में गोली पड़नी चाहिए थी। उसे उम्मीद थी कि पुलिस ऐसे अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बोली, अगर ऐसा होता तो मुझे और मेरी मासूम बच्ची को सुकून मिलता।
-- -