{"_id":"6a8221718c41c881cf07a3f9","slug":"case-registered-against-chit-fund-company-operators-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-170732-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चिटफंड कंपनी के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चिटफंड कंपनी के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। चिटफंड कंपनी संचालक दो लोगों के खिलाफ पॉलिसी के नाम पर जमा रकम हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव कुदैना चक निवासी गुलाब सिंह की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने बदायूं के रमजानपुर निवासी रूप किशोर गोला और मंडी धनौरा के कैसरा निवासी नौशे खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एफआईआर के मुताबिक दोनों का नगर के सरला कॉम्प्लेक्स में कार्यालय था। यहां आईसीएल म्युचुअल बेनिफिट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के नाम से विभिन्न योजनाएं चलाकर निवेशकों से रकम जमा कराई जाती थी। गुलाब सिंह ने 2013 में 10 लाख और पांच लाख रुपये की दो पॉलिसियों में निवेश किया था। दोनों पॉलिसियां 2018 में परिपक्व हो गईं, लेकिन 14.99 लाख रुपये के बजाय केवल 7.49 लाख रुपये का आंशिक भुगतान किया गया। शेष रकम के लिए चक्कर लगाने पर टालमटोल की गई और बाद में कार्यालय बंद कर दिया गया।
पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर गुलाब सिंह ने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घर पर चढ़ाई, पथराव करने में तीन पर रिपोर्ट
गजरौला। नगर के मोेहल्ला तिगरिया भूड़ निवासी बीना सैनी का कहना है कि वह सरकारी रास्तेे केे निकट घर बनवा रही हैं। 13 अगस्त को निर्माण कार्य चल रहा था। उनका आरोप है कि इस दौरान मोेहल्ले के ही कई लोग हाथों में लाठी डंडे, सरिये लेेकर आए। उनके घर पर चढ़ाई कर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बीना सैनी की तहरीर पर ओमपाल उर्फ बड्डेपाल, विजयपाल और दिलीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै।