{"_id":"6a8221c33bf1dbece2067ffc","slug":"independence-day-vande-mataram-echoes-alongside-jana-gana-mana-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170660-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस : जन-गण-मन के साथ गूंजा वंदे मातरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस : जन-गण-मन के साथ गूंजा वंदे मातरम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत की गूंज रही। शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर सद्भाव का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिवार के सदस्यों और पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
सरदार हमीदी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्रीमद् कन्या गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डीएम ने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए। मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी जरूरी है। डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्व को ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं, यही सच्ची देशभक्ति है।
विज्ञापन
उन्होंने अमरोहा-हरिद्वार गंगा एक्सप्रेस-वे से संबंधित सर्किल रेट में वृद्धि की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 10, विकासशील ग्रामों में 15 और नगरीय क्षेत्रों में 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। तीन वर्ष से वृद्धि न होने वाले क्षेत्रों में 30 और कुछ गांवों में विषमता दूर करने के लिए 48 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। इससे ढाई लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।