{"_id":"6a822200a53139ee8607ae28","slug":"highway-immersed-in-devotion-to-lord-shiva-on-the-third-monday-of-sawan-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170677-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवमय हुआ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवमय हुआ हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार को नेशनल हाईवे कांवड़ियों और शिवभक्तों से गुलजार रहा। ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से हाईवे से लेकर शिवालयों तक माहौल भक्तिमय बना रहा।
रविवार दोपहर से ही शिवालयों में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकांश श्रद्धालु शाम तक अपने गंतव्य शिवालयों में पहुंच गए। सोमवार तड़के श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसरों में बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है।
अमरोहा के प्रसिद्ध वासुदेव मंदिर के अलावा हसनपुर के झारखंड महादेव शिवाला और आदमपुर के पातालेश्वर मंदिर में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उधर, नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर पुलिस रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन करा रही है। सोमवार तड़के जलाभिषेक के दौरान शिवालयों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।