फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scuffle over heating up a samosa; FIR registered against five people.

Varanasi News: समोसा गर्म करने को लेकर मारपीट, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 17 Aug 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Scuffle over heating up a samosa; FIR registered against five people.
चौबेपुर। जाल्हूपुर बाजार स्थित मिठाई की दुकान पर समोसा ठंडा होने की बात कहकर उसे गर्म करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवशंकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार, शिवशंकर सिंह ने दुकान पर समोसा ठंडा होने की बात कहते हुए उसे गर्म करने को कहा था। इसी बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद दुकान संचालक समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और शिवशंकर सिंह के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उनकी सोने की चेन और पैंट की जेब में रखे 19,570 रुपये भी छीन लिए गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुप्तेश्वर सिंह, सोमेश्वर सिंह उर्फ राजू, अभिषेक सिंह, छोटू सिंह और दीपनाथ सिंह उर्फ डीए सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed