{"_id":"6a822049a4248ab25f087797","slug":"fraud-over-the-reservation-issue-in-the-recruitment-of-69000-teachers-money-solicited-through-misleading-posts-allahabad-news-c-3-ald1024-952144-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण मुद्दे के नाम पर ठगी, भ्रामक पोस्ट डाल मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण मुद्दे के नाम पर ठगी, भ्रामक पोस्ट डाल मांगे रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले के नाम पर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर आरक्षित वर्ग के युवाओं से रुपये मांगे जा रहे हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) से एमए कर रहे चित्रकूट के छात्र धीरज कुमार ने एक पोस्ट के झांसे में आकर 500 रुपये भेज दिए। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। मामले में कर्नलगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
धीरज कुमार के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट में शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले में आर्थिक सहयोग मांगा गया था। पोस्ट में रुपये भेजने के लिए क्यूआर कोड, यूपीआई आईडी और बैंक खाते की जानकारी भी दी गई थी।
पोस्ट पर भरोसा करते हुए धीरज ने 500 रुपये भेजे। रकम भेजने के बाद उन्होंने पोस्ट प्रसारित करने वालों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, भुगतान के माध्यम और संबंधित बैंक खाते की जानकारी जुटाकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पोस्ट करने वाले की जानकारी भी जुटा रही है।