फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of elderly man who drowned in river found 200 meters away

Hardoi News: नदी में डूबे बुजुर्ग का 200 मीटर दूर मिला शव

Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly man who drowned in river found 200 meters away
फोटो-32- सुरेश। फाइल फोटो
हरपालपुर। बीते शुक्रवार की शाम भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करते समय डूबे बुजुर्ग का शव शनिवार सुबह बरामद हो गया। शव मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदार निवासी सुरेश उर्फ कल्लू (60) शुक्रवार शाम गांव के पास से निकली गंभीर नदी के किनारे मवेशी चराने गए थे। इस दौरान उनकी भैंस नदी में चली गई थी। इस पर कल्लू भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे थे। पूंछ हाथ से छूट जाने के कारण वह नदी में डूब गए थे। जानकारी पर सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल से 200 मीटर दूर गंभीरी नदी में ही सुरेश का शव शनिवार सुबह उतराता मिला। परिवार में पत्नी रामबेटी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि नदी में डूबकर बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन




महिला की तालाब में डूबकर मौत
पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाभर गांव निवासी गुड्डू की पत्नी छोटी बिटिया (30) शनिवार सुबह शौच के लिए गांव स्थित तालाब के किनारे गई थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन ने तलाश शुरू की। इस दौरान उसका शव तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों की मदद से परिजन ने शव निकलवाया। परिवार में दो बेटियां हैं। गुड्डू का कहना है कि छोटी बिटिया मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि तालाब में डूबकर महिला की मौत हुई है। परिजन ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed