फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल की जिंदगी ने राम रहीम और हनीप्रीत का क्या हाल कर दिया, नई जानकारी आई सामने

Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim life in jail, honeypreet life in jail
Ram rahim
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और उसकी 'चहेती' हनीप्रीत दोनों जेल में हैं और देखिए दोनों का क्या हाल हो गया, नई जानकारी सामने आई है।
dera sacha sauda chief ram rahim life in jail, honeypreet life in jail
राम रहीम
सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में है और हनीप्रीत अंबाला सेंट्रल जेल में। दोनों को जेल में काफी समय हो गया है और दोनों को अब जेल की आदत भी पढ़ गई है। जेल में रहते हुए राम रहीम बाइबिल पढ़ रहा है। बैरक में डेरामुखी चुपचाप बैठा रहता है और देर रात तक घूमता रहता है। दिन में कई घंटे की मजदूरी भी करता है। 20 रुपये मजदूरी मिलती है।
dera sacha sauda chief ram rahim life in jail, honeypreet life in jail
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
राम रहीम जब जेल गया था तो उसका वजन 105 किलो था। अब उसका वजन भी काफी कम हो गया है। बाबा को कैदियों वाली वर्दी दी गई है। वह अनुशासन में रहते हुए काम करता है, सभी से व्यवहार भी अच्छा है। बाबा को अभी तक जेल में सब्जियां उगाते हुए ही देखा गया है। जेल में आने से लेकर अब तक कई बार परिवार के लोग मिलने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim life in jail, honeypreet life in jail
Ram Rahim
राम रहीम को जेल में आठ महीने हो चुके हैं और उनकी दाढ़ी और बालों का रंग भी बदल गया है। की आठ महीनों में दाढ़ी और बाल ग्रे रंग के हो गए हैं। जेल प्रशासन राम रहीम के खाते में हर महीने 5000 रुपये जमा कराता है, जिससे वह जेल की कैंटीन से फल और समोसा जैसे स्नैक्स खरीदता है। राम रहीम के खिलाफ अब हत्या दो मामलों की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim life in jail, honeypreet life in jail
Ram Rahim
दूसरी ओर, जेल के अंदर हनीप्रीत अकेले रहना पसंद करती है। अब वह भजन कीर्तन भी नहीं करती। शुरू में उसे जेल का खाना अच्छा नहीं लगता था, लेकिन अब वह इसे आराम से खा लेती है। कई बार उसका चेकअप भी किया जाता है। वह किसी से ज्यादा बात भी नहीं करती है। क्योंकि हनीप्रीत अभी विचाराधीन कैद है तो अपने ही कपड़े पहनती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed