फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के गांव में नहीं मनेगी दिवाली, पटाखे भी नहीं चलेंगे, वजह भी जान लें

Sun, 23 Oct 2022 08:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 08:58 AM IST
विज्ञापन
Diwali will not be celebrated in Sidhu Moosewala village Moosa
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा में इस बार लोग काली दिवाली मनाएंगे। परिवार और ग्रामीण मूसेवाला हत्याकांड में इंसाफ न मिलने के कारण रोष में है। गांव के पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह सिद्धू व मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि गांव मूसा में इस बार दीपावली नहीं मनाई जाएगी। 

Diwali will not be celebrated in Sidhu Moosewala village Moosa
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

यही वजह है कि गांव का कोई भी दुकानदार पटाखे या मिठाई तक नहीं लाया है। उन्होंने बताया कि सिद्धू पंजाबियों और गांव का मान था। उसकी हत्या के बाद से गांव के चूल्हे अभी भी ठंडे पड़े हैं। उसकी समाधि पर सैकड़ों लोग रोजाना नमन करने पहुंचते हैं। गांव की तरफ से गुरुद्वारा साहिब से घोषणा की गई है कि इस बार दिवाली काली रहेगी। 

Diwali will not be celebrated in Sidhu Moosewala village Moosa
सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सिद्धू मूसेवाला के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाले जाएंगे। 29 मई को गांव जवाहरके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के इशारे पर शार्प शूटरों ने गोलियां बरसाकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali will not be celebrated in Sidhu Moosewala village Moosa
गोल्डी बराड़ और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

इससे पहले सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने कहा था कि हमें किसी सरकार और पुलिस से इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं रही हैं। सरकार इस मामले में कार्रवाई के बजाय सिर्फ लीपापोती ही कर रही हैं। पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के फर्जी रिमांड लेकर दिखावा करने में लगी हुई हैं, नहीं तो पुलिस रिमांड के बाद आदमी चलने लायक भी रहता लेकिन फिर भी सभी गैंगस्टर हंसते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानसा पुलिस की कस्टडी से गैंगस्टर का फरार होना और पुलिस अधिकारियों की ओर से गैंगस्टरों से जफ्फी डालकर फोटो खिंचवाना साबित करता है कि पुलिस की सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इतनी बड़ी लापरवाही रही हैं।

विज्ञापन
Diwali will not be celebrated in Sidhu Moosewala village Moosa
मूसा गांव में लगी सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी बलतेज पन्नू ने सिद्धू की सुरक्षा के मामले को लीक किया। उस पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। सिद्धू को इंसाफ देने का पुलिस का इरादा होता तो बलतेज पन्नू पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आम आदमी की बात करने वाली सरकार के राज में ही आम आदमी की सुरक्षा गायब है। आम आदमी भी अब सुरक्षित नहीं रहा है। आप के 92 विधायकों में से किसी ने मूसेवाला कत्ल कांड में मुंह नहीं खोला हैं, क्योंकि उन्हें सरकारी कुर्सियां प्यारी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed