{"_id":"5e3d17328ebc3ee5c17363bb","slug":"expert-tips-to-crack-science-subject-paper-with-good-marks-cbse-exams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विज्ञान विषय में अच्छे नंबर चाहिए तो ये 5 नंबरी फॉर्मूला अपनाएं, अचूक बाण है कोई नहीं बताएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान विषय में अच्छे नंबर चाहिए तो ये 5 नंबरी फॉर्मूला अपनाएं, अचूक बाण है कोई नहीं बताएगा
Fri, 07 Feb 2020 03:14 PM IST
खुशबू गोयल
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 07 Feb 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं कक्षा का विज्ञान का पेपर अच्छे नंबरों से क्लीयर करना चाहते हैं तो सीबीएसई के विद्यार्थी ये पांच नंबर फॉर्मूला अपनाएं। ये एक ऐसा अचूक बाण है, जिसके बारे में कोई नहीं बताएगा।
फाइल फोटो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित दसवीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा में अभी चार हफ्ते बाकी हैं। इस समय अतंराल में विद्यार्थी खुद को विज्ञान की परीक्षा के लिए कैसे तैयार करें और कम समय में अच्छा स्कोर कर सकें। इसके लिए हमने विज्ञान के विशेषज्ञों से बातचीत की हैं। विज्ञान के पेपर की तैयारी के लिए विद्यार्थी इसको तीन भागों भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव-विज्ञान में बांट लें।
फाइल फोटो
पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर पढ़ाई करें
खुद से तैयारी शुरू करने से पहले विज्ञान के पाठ्यक्रम को पढ़ लें, इसके साथ ही हर मार्किंग स्कीम को भी ध्यान में रखें। परीक्षा में सारे प्रश्न एनसीईआरटी से ही पूछे जाते हैं, इसलिए एक बार हर पाठ के पीछे के प्रश्नों को ध्यान पूर्वक अध्ययन कर लें। तैयारी शुरू करने से पहले पिछले सालों के प्रश्न-पत्र और सीबीएसई की वेबसाइट पर दिए मॉडल पेपर को भी पढ़ लें। इससे आपको हर पाठ से पूछे गए प्रश्न का अनुमान लग जाएगा। चार हफ्तों में कम से कम 5-6 बार पुराने प्रश्न-पत्र या मॉडल पेपर को डाउनलोड कर उन्हें दिए गए समय-सीमा में हल करें और स्वयं जांच कर इसके बाद किसी शिक्षक से उसको चेक करवाएं। प्रश्न- पत्र को हल करने पर आई गलतियों की सूची तैयार कर उन टॉपिक्स को दोबारा अच्छे से तैयार करें।

भौतिकी कैसे करें तैयार
भौतिकी में वैचारिक और फॉर्मूला-आधारित प्रश्न अधिकतर पूछे जाते हैं। इसके लिए हर सूत्र अच्छे से याद होना चाहिए। जिससे प्रश्नों को आसानी से हल किया जा सके। न्यूटन की गति के नियम और उसके अनुप्रयोग जैसे टॉपिक परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, इससे कुछ प्रश्नों की अपेक्षा की जा सकती है। न्यूमैरिकल्स का अभ्यास करना ना भूलें। भौतिकी में लेंस और दर्पण पर आधारित न्यूमैरिकल्स आने की संभावना अधिक बनी रहती हैं। सोलनॉइड के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र की रेखाओं और बार चुंबक, इलेक्ट्रिक सर्किट आरेख, एसी और डीसी जनरेटर, लेंस और दर्पणों के छवि निर्माण, मानव आंख, ग्लास प्रिज्म जैसे चित्रों का अभ्यास करें।

रसायन विज्ञान कैसे करें तैयार
रसायन विज्ञान के लिए पहले सारी रायायनिक समीकरणों के नोट्स बना लें और इन्हें अच्छे से लिखकर याद करें। सॉल्ट और इसके कम्पाउंड से भी 2-3 सवाल आने की संभावना रहती है। इसके लिए सॉल्ट और इसके कम्पाउंड के सामान्य नाम, सूत्र और उपयोग का अच्छे से अध्ययन करें। मॉडर्न पिरिऑडिक टेबल को ध्यान से समझ लें। इसके साथ ही टेबल के 1 और अंतिम दो समूहों में रखे गए सभी तत्वों को अच्छे से कंठस्थ कर लें। रसायन विज्ञान में अच्छा स्कोर कर सकते हैं, इसके लिए पाठ पढ़ने के बाद एक बार उसके महत्वपूर्ण सूत्रों को लिखकर देखें।