{"_id":"5c454d42bdec22499d271264","slug":"eye-witness-told-the-real-story-of-man-mauled-by-lions-in-chhatbir-zoo-zirakpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चश्मदीद ने सुनाई उन 10 मिनट की कहानी, कैसे शेर-शेरनी ने बाड़े में घुसे युवक को दी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चश्मदीद ने सुनाई उन 10 मिनट की कहानी, कैसे शेर-शेरनी ने बाड़े में घुसे युवक को दी मौत
Mon, 21 Jan 2019 03:48 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Jan 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
छतबीर जू में हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़े में घुस गया युवक, उसके बाद शेर-शेरनी ने उसके साथ क्या किया, यह खुद चश्मदीद ने बयां किया। मौत का आंखोंदेखा मंजर बताते-बताते सहम गया, पढ़ें मौत की दर्दनाक कहानी।
छतबीर जू में हादसा
एक ने दबोचा, दूसरे ने दी मौत
छतबीड़ जू जीरकपुर की लायन सफारी में चोरी-छिपे घुसे एक युवक को शेर-शेरनी ने नोच-नोचकर कर मार डाला। युवराज ने पलक झपकते ही उसे दबोच लिया और शिल्पा ने उसकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर वार किया। आठ मिनट बाद जब तक जू कर्मी उसे बचाने पहुंचे, युवक की सांसें थमने लगी थीं। उसे दो मिनट के अंदर शेरों से छुड़वाया गया। आनन-फानन में चंडीगढ़ में सेक्टर-32 स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चश्मदीद बस ड्राइवर ने बयां की आंखों देखी
जिस समय यह हादसा हुआ, ठीक उसी समय पर्यटकों से भरी बस को लेकर ड्राइवर जॉनी सफारी में थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी नजर मुंह में बंदा दबाकर ले जा रही शेरनी पर पड़ी, वह सहम गए। बस में मौजूद सवारियों में भी हड़कंप मच गया था। उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फौरन बस वहां से वापस घुमा ली और इसकी सूचना ठेकेदार चन्नी को दी गई। इसके बाद क्विक रिस्पांस टीम हरकत में आई।

महिलाओं और बच्चों की निकलीं चीखें
जॉनी ने बताया कि जब बस में बैठे पर्यटकों ने अपनी आंखों से शेरनी को एक युवक को मुंह में दबोच कर भागते हुए देखा तो महिलाएं और बच्चे डर के मारे चिल्लाने लगे। कुछ पर्यटकों ने दरवाजा खोलकर शोर मचाते हुए शेरनी को डराने की कोशिश की, लेकिन शेरनी ने युवक का काम तमाम कर दिया था। शेरनी के कुछ कदम पीछे ही दूसरा शेर भी दौड़ रहा था। बस में बैठे पर्यटक डरकर चिल्लाए, दरवाजा बंद कर दो। मत खोलो।

पेट्रोलिंग दस्ते ने रोकने की कोशिश भी की
जू प्रशासन ने दावा किया कि जैसे ही युवक सफारी में दाखिल हुआ तो उसे पेट्रोलिंग दस्ते ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रूका नहीं। फिर दस्ते की ओर से जू में तैनात बचाव दल को जानकारी दी गई। दो बजकर 28 मिनट पर जब यह दल पहुंचा तो शेर-शेरनी ने युवक को दबोच रखा था। आठ मिनट तक युवक को बचाने की मश्क्कत चलती रही। फिर एक ट्रिक खेलकर दो मिनट में युवक को छुड़वाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।