{"_id":"5982fffb4f1c1b787b8b463d","slug":"facts-about-indian-hockey-star-sardar-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, वो कौन सी बातें हैं जिसने सरदार सिंह को 'खेल रत्न' बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, वो कौन सी बातें हैं जिसने सरदार सिंह को 'खेल रत्न' बनाया
Fri, 04 Aug 2017 09:54 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Aug 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Sardar Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सरदार सिंह को सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है। जानिए वो कौन सी बातें हैं जिससे वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
2 of 8
सरदार सिंह
ये हैं भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके सरदार सिंह। भारतीय हाकी टीम के सबसे युवा कप्तान का ताज भी इनके सिर पर है। सरदार सिंह और रियो पैरालिंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार यह पुरस्कार संयुक्त रूप से इन दोनों खिलाडि़यों को देने का फैसला किया गया है।
3 of 8
सरदार सिंह
भारत ने 2014 में सरदार की कप्तानी में एशियाई खेलों में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और रियो ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया था। सरदार ने भारत के लिए अपना पदार्पण जूनियर टीम में 2003-04 में भारत के पोलैंड दौरे के दौरान किया था। सरदार ने सीनियर टीम में अपना पदार्पण 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : file photo
दुनिया के बेहतरीन मिडफील्डरों में शुमार सरदार को 2010 और 2011 में एफआईएच की 18 सदस्यीय ऑल स्टार टीम में जगह मिली थी। सरदार ने 2008 में भी सुल्तान अजलान शाह में जब भारत का नेतृत्व किया था, तब वह देश के सबसे युवा कप्तान बने थे। सरदार को 2012 में अर्जुन अवॉर्ड और 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 8
सरदार सिंह
- फोटो : PTI
सरदार सिंह का जन्म 15 जुलाई 1986 को हरियाणा के सिरसा जिले के रानिया में हुआ। सरदार सिंह देश के बेहतरीन मिडफील्डर हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। डिफेंस और आक्रमण दोनों में बड़ी चपलता से खेलते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।