{"_id":"5f68c41b8ebc3eded0774694","slug":"golden-arrow-squadron-of-rafale-jets-at-amabla-to-will-get-first-woman-fighter-pilot-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब राफेल विमान उड़ाएगी देश की बेटी, चल रही है खास ट्रेनिंग, उड़ा चुकी हैं मिग-21","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राफेल विमान उड़ाएगी देश की बेटी, चल रही है खास ट्रेनिंग, उड़ा चुकी हैं मिग-21
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 21 Sep 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rafale jet at ambala airbase
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राफेल विमान की कमान अब महिला पायलट को भी देने की तैयारी की जा रही है। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में संबंधित महिला पायलट को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। हालांकि भारतीय वायुसेना ने अभी महिला पायलट के नाम का खुलासा नहीं किया है। मगर वायुसेना सूत्र बताते हैं कि यह महिला पायलट अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में ट्वीन सीटर राफेल विमान में ट्रेनिंग ले रही है।
2 of 5
राफेल एयरक्राफ्ट
- फोटो : Amar Ujala
यह महिला पायलट अभी मिग-21 लड़ाकू विमान को उड़ा रही हैं और इसी अनुभव के बाद अब राफेल की कमान देने की तैयारी की जा रही है। राफेल विमान उड़ाने के प्रशिक्षण के बाद ये महिला पायलट भी राफेल की 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन का हिस्सा बन जाएंगी। यही स्क्वॉड्रन अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में राफेल विमानों को संभालती है।
3 of 5
राफेल एयरक्राफ्ट
- फोटो : Amar Ujala
बताते चलें कि 27 जुलाई को फ्रांस से उड़े पांच राफेल विमान अपने नए घर अंबाला 29 जुलाई को पहुंचे थे। इन पांच राफेल विमानों में से दो विमान ट्वीट सीटर हैं, जोकि ट्रेनिंग के लिहाज से भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन्हें लाने वाले सात पुरुष पायलटों को फ्रांस में ही प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राफेल में लगे हथियार
- फोटो : dassault-aviation.com
ये पायलट पिछले साल से फ्रांस में राफेल उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। इस गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह हैं। 10 सितंबर को भारत और फ्रांस के रक्षा मंत्रियों की मौजूदगी में राफेल को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया था। सूत्रों ने बताया कि राफेल विमानों की ये टीम अंबाला में अभ्यास में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राफेल लड़ाकू विमान
- फोटो : dassault aviation
इसी कड़ी में महिला पायलट को भी राफेल उड़ाने की ये ट्रेनिंग प्रशिक्षित पायलटों द्वारा दी जा रही है। जल्द ही इस महिला पायलट की ट्रेनिंग पूरी होगी। बताते चलें कि वर्तमान समय में भारतीय वायुसेना के पास लड़ाकू विमानों की दस महिला पायलट और 18 नेवीगेटर्स हैं। अब राफेल की गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन में भी एक महिला पायलट की एंट्री होने जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।