फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E-Way बिल के होंगे दो बड़े फायदे, कारोबारियों के लिए तोहफा, तो अफसरों के लिए टेंशन

Sun, 22 Apr 2018 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 22 Apr 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
goods & services tax, e-way bill benefits for traders
ई वे बिल - फोटो : SOCIAL MEDIA
ई-वे बिल सिस्टम लागू होने जा रहा है, जानिए इसके दो बड़े फायदे। यह प्रणाली जहां कारोबारियों के लिए तोहफा है, वहां अफसरों के लिए बड़ी टेंशन है।
goods & services tax, e-way bill benefits for traders
ई वे बिल - फोटो : SOCIAL MEDIA
हरियाणा में आगामी 20 अप्रैल से अंतर्राज्यीय ई-वे बिल को लागू कर दिया जाएगा। हरियाणा में ई-वे बिल माल के राज्य के भीतर परिवहन हेतु भी अनिवार्य होगा। इसके लिए हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। इस दौरान यदि परिवहन किए जाने वाले माल का मूल्य 50 हजार रुपये से अथवा उससे अधिक है, तो ई-वे बिल आवश्यक होगा।
goods & services tax, e-way bill benefits for traders
e way bill
ई-वे बिल लागू होने से अंतर्राज्यीय माल परिवहन हेतु ई-वे बिल जनरेट करने के लिए करदाताओं, परिवहनकर्ताओं को किसी कर अधिकारी या चेक पोस्ट तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह यूजर फ्रें डली ई-वे बिल प्रणाली होगी और उसका आसान एवं शीघ्र जनरेशन भी होगा। इससे सुगम कर प्रशासन हेतु नियंत्रण एवं संतुलन तथा कर अधिकारी द्वारा ई-वे बिल के सत्यापन में आसानी हेतु प्रक्रिया का सरलीकरण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
goods & services tax, e-way bill benefits for traders
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
इससे कई कन्साइनमेंट ले जा रहे वाहन के लिए समेकित ई-वे बिल जनरेट किया जा सकता है। इस ई-वे बिल को वेब-लैपटॉप या डेस्कटॉप, फोन इत्यादि द्वारा ब्राऊजर का उपयोग करके ऑनलाइन, मोबाइल फोन के एन्ड्रायॅड आधारित एप से, रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से,  एसएमएस के माध्यम से, एपीआई (एपलीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस) से जेनरेट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
goods & services tax, e-way bill benefits for traders
GST impact
ई-वे बिल सिस्टम के तहत अब करदाताओं और ट्रांसपोर्टरों को किसी भी टैक्स कार्यालय या चेक पोस्ट पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ई-वे बिल इलेक्ट्रॉनिक रूप से तैयार किया जा सकता है और इसमें खुद से पैसे कट जाएंगे। बड़े उपयोगकर्ता इस ई-वे बिल की नई प्रणाली को पोर्टल पर मोबाइल ऐप, एसएमएस और ऑफलाइन टूल के जरिए उपयोग कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed